फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Young man died in suspicious condition, went to his in laws house to see off his wife, father said son has bee

Hardoi Crime: संदिग्ध हालत में युवक की मौत, पत्नी को विदा कराने गया था ससुराल, पिता बोले- बेटे की हत्या हुई है

Wed, 16 Aug 2023 02:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Aug 2023 02:50 PM IST
सार

Hardoi News: थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे का कहना है कि शव पोम्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Young man died in suspicious condition, went to his in laws house to see off his wife, father said son has bee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरदोई जिले के बघौली कस्बे में पत्नी को विदा कराने गए पति की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन इसकी लिखित शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी अखिलेश (26) खेती करता था। उसकी ससुराल पड़ोसी गांव महरी में है। महरी निवासी तुलसीराम की पुत्री सुनीता के साथ अखिलेश की शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सुनीता मायके में थी। मंगलवार को अखिलेश उसे विदा कराने के लिए ससुराल गया था।
विज्ञापन

अखिलेश ने रात में ससुरालीजनों के साथ बैठकर खाना खाया और फिर कमरे में सोने चला गया।  बुधवार की सुबह जब अखिलेश कमरे से बाहर नहीं निकला, तो ससुरालीजनों ने उसे आवाज दी। जवाब न मिनले पर कमरे में जाकर देखा गया तो वहां उसका शव पड़ा था। अखिलेश के पिता हरीश्चंद्र का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed