फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man committed suicide after video calling his sister in Kanpur

UP: 'तुम मां का ख्याल रखना...', बहन को वीडियो कॉल कर की ये बात; कानपुर में शादी के पांच माह बाद युवक ने दी जान

Tue, 22 Apr 2025 02:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Apr 2025 02:54 PM IST
सार

कानपुर के चकेरी थाना इलाके के श्यामनगर एलआईजी कालोनी में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले युवक ने बहन को वीडियो कॉल की और कहा कि तुम मां का ख्याल रखना। 

विज्ञापन
Young man committed suicide after video calling his sister in Kanpur
शुभम राठौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी थाना इलाके में शादी के पांच महीने में ही पत्नी से आए दिन की कलह से परेशान युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने बहन को वीडियो कॉल कर गले में फंदा डालकर दिखाया और कहा कि मैं अब दुनिया छोड़कर जा रहा हूं... तुम मां का ख्याल रखना। 
विज्ञापन


शादीशुदा बहन जब तक बेटे को लेकर मायके पहुंची तब तक भाई मौत को गले लगा चुका था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। चकेरी के श्यामनगर एलआईजी कालोनी निवासी शुभम राठौर (30) कैटर्स और डेकोरेशन का काम करता था। 
विज्ञापन


परिवार में भाई शानू राठौर, मां मीना, दो बहनें निशी और नैंसी हैं। भाई शानू ने बताया कि शुभम की शादी छह दिसंबर 2024 को बिहार के छपरा निवासी रीशा राठौर से शादी हुई थी। भाई का आरोप है कि शादी के बाद से ही शुभम और उसकी पत्नी में छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद और कलह होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात भी विवाद हुआ जिसके बाद शुभम की पत्नी ने अपने भाई को कॉल करके उसे मायके वापस ले चलने के लिए कहा। रविवार को शुभम की पत्नी रीशा मायके चली गई। परिजनों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे शुभम ने बड़ी बहन निशी को वीडियो कॉल करके कहा कि वह फंदा लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। 
 

वीडियो कॉल पर पंखे में साड़ी का फंदा बनाते हुए दिखाया। बहन निशी के अनुसार, पहले उसे मजाक लगा लेकिन कुछ ही सकेंड में शुभम ने फंदा गले में डाल लिया। इस पर उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने एक न सुनी और कॉल काट दी। उन्होंने शुभम के मोबाइल पर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। 

 

फंदे पर लटका मिला शुभम
फिर बेटे वंश को लेकर आनन-फानन मायके पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पता चला कि मां मीना काम से बाहर गई थीं। काफी खटखटाने के बाद भी जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो आस पड़ोस के लोगों को बताया। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो शुभम फंदे के सहारे लटक रहा था। 

सूचना पर चकेरी प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पीड़ित परिजनों ने ससुरालीजनों के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाकर तहरीर दी है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी मुकदमों में फंसाने की देती थी धमकी
शानू ने बताया कि जब भी शुभम का अपनी पत्नी से विवाद होता तो वह भाई को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इस वजह से काफी तनाव में रहने लगा था। पुलिस शुभम के मोबाइल से और चीजों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed