फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   young man comment on facebook against home minister for article 370

अनुच्छेद 370 को लेकर युवक ने फेसबुक पर गृहमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

Wed, 07 Aug 2019 08:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Aug 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
young man comment on facebook against home minister for article 370
अनुच्छेद 370 को लेकर युवक ने फेसबुक पर गृहमंत्री के लिए की अभद्र टिप्पणी
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले में खुशी जाहिर करने वालों व गृहमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने फेसबुक पर कई आपत्तिजनक पोस्ट भी अपलोड की थी।
विज्ञापन


सफीपुर कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी जीशान अहमद ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले में गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। जीशान ने उन लोगों की पोस्ट पर भी टिप्पणी की थी जिन्होंने केंद्र सरकार के कदम को उचित ठहराते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन

कई आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने पर कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर मंगलवार रात कस्बा इंचार्ज उमेश त्रिपाठी ने आरोपी जीशान अहमद के खिलाफ आईटी एक्ट व गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

आरोपी युवक को बुधवार सुबह गिरफ्तार भी कर लिया गया। सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करके माहौल बिगाड़ना का प्रयास करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed