{"_id":"5d4ae5ae8ebc3e6cdf2c9bbb","slug":"young-man-comment-on-facebook-against-home-minister-for-article-370","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 को लेकर युवक ने फेसबुक पर गृहमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 को लेकर युवक ने फेसबुक पर गृहमंत्री के खिलाफ की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2019 08:35 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 07 Aug 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 को लेकर युवक ने फेसबुक पर गृहमंत्री के लिए की अभद्र टिप्पणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले में खुशी जाहिर करने वालों व गृहमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने फेसबुक पर कई आपत्तिजनक पोस्ट भी अपलोड की थी।
सफीपुर कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर निवासी जीशान अहमद ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मामले में गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। जीशान ने उन लोगों की पोस्ट पर भी टिप्पणी की थी जिन्होंने केंद्र सरकार के कदम को उचित ठहराते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली थी।

कई आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने पर कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर मंगलवार रात कस्बा इंचार्ज उमेश त्रिपाठी ने आरोपी जीशान अहमद के खिलाफ आईटी एक्ट व गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
आरोपी युवक को बुधवार सुबह गिरफ्तार भी कर लिया गया। सफीपुर कोतवाली प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करके माहौल बिगाड़ना का प्रयास करने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।