फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   young man came to become a teacher with a fake appointment letter from BSA

यूपी: बीएसए का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर शिक्षक बनने पहुंचा युवक, रिपोर्ट

Wed, 24 Jun 2020 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
young man came to become a teacher with a fake appointment letter from BSA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर देहात में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर वाला फर्जी नियुक्त पत्र लेकर सोमवार को एक युवक बीआरसी रसूलाबाद पहुंच गया। उसने कार्यभार ग्रहण पत्र भी दिखाया। हालाकि अनुचर के पूछताछ करने वह वहां से चला गया। उसके अभिलेखों की अनुचर ने मोबाइल से फोटो ले ली थी।
विज्ञापन


इसी आधार पर पड़ताल के बाद बीईओ ने बुधवार को आरोपी युवक व एक अज्ञात मोटे व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीईओ रसूलाबाद अनूप कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 22 जून को बीआरसी पहुंचे युवक ने कार्यालय में मौजूद अनुचर शैलेंद्र को देवेंद्र यादव के तौर पर परिचय दिया।
विज्ञापन


उसने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश में पिकली 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में उसका चयन हुआ है। बीएसए के हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र व बीईओ के हस्ताक्षरित कार्यभार ग्रहण आदेश भी दिखाया। बताया कि वहीं बीआरसी कार्यालय में काम करने वाले मोटे व्यक्ति ने कुछ दिन बाद बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुचर ने अभिलेखों की मोबाइल पर फोटो खींचकर उन्हें भेजी। इसके बाद वह चला गया। पड़ताल में फर्जी अभिलेख पाने पर पूरी स्थिति से बीएसए को अवगत कराया। इस पर उन्होंने एफआईआर कराने का निर्देश दिया। बताया कि 8 जून का भर्ती आदेश फर्जी है।

10 जून के कार्यभार ग्रहण आदेश भी कूट रचित है। प्रभारी निरीक्षक चंद्र शेखर दुबे ने बताया कि बीईओ की तहरीर पर देवेंद्र यादव व एक व्यक्ति मोटा नाम पता अज्ञात पर धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सोमवार को बीएसए का हस्ताक्षर युक्त फर्जी आदेश लेकर एक युवक रसूलाबाद बीआरसी में शिक्षक पद पर ज्वाइनिंग के लिए पहुंचा था। उसने पिछले दिनों निकली 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में चयनित होना बताया था। अभिलेख फर्जी पाए जाने पर आरोपी युवक व उसके बताए एक मोटे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। -  जोगेंदर सिंह (सीडीओ)

विभागीय कर्मियों पर शक की सुई
बीएसए के आदेश का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर शिक्षक पद पर ज्वाइनिंग करने पहुंचे युवक के मामले में शक की सुई विभागीय कर्मियों पर घूम रही है। युवक के बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस रसूलाबाद बीआरसी मेें कार्यरत कर्मियों की सुरागसी में लगी हुई है। वहीं नियुक्ति पत्र भी इस तरह से बनाया गया था कि वह फर्जी न लगे। ऐसा बिना किसी कर्मी की मिलीभगत के संभव नहीं है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed