फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young awake, the resolution of the country save

युवा जगाओ, देश बचाओ का लिया संकल्प

Fri, 19 Feb 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 19 Feb 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
Young awake, the resolution of the country save

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई राष्ट्र विरोधी घटना से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को कानपुर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। हस्ताक्षर अभियान चलाया और झंडा बांटकर स्टूडेंटों में राष्ट्र भावना जगाई।

विज्ञापन


पर्चा बांटकर युवा जगाओ और देश बचाओ का संकल्प भी लिया। जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारों और उस पर राजनीति से नाराज एबीवीपी ने कैंटीन परिसर में जागरूकता अभियान चलाया। कानपुर यूनिवर्सिटी इकाई के अध्यक्ष शिवांग मिश्रा और प्रदेश सहमंत्री आकाश जायसवाल की मौजूदगी में तमाम स्टूडेंटों को जेएनयू की घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधि में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी का अब तमाम राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। इससे देश विरोधी ताकतों को बल मिलेगा। जेएनयू में रची गई साजिश का वीडियो वायरल हो चुका, जिसे देखकर गलत या सही का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी ने स्टूडेंटों से कहा अब सतर्क रहने की जरूरत है। देश विरोधी तत्वों को सबक सिखाना होगा। इससे पहले स्टूडेंटों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर जेएनयू की घटना की निंदा की।  

‘राहुल गांधी ननिहाल जाओ’

कानपुर साउथ। जेएनयू में हुई घटना के विरोध में किदवई नगर चौराहे पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ननिहाल जाओ, भारत माता का अपमान नहीं सहेगा नौजवान के नारे भी लगाए।

महामंत्री राकेश तिवारी ने कहा कि जेएनयू कांड में कांग्रेस उपाध्यक्ष, कम्युनिस्ट पार्टी के सीताराम येचुरी और जदयू नेता केसी त्यागी ने छात्रों का समर्थन करके राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की है। इस मौके पर प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, सुनील द्विवेदी, अमन द्विवेदी, पार्षद रीता शास्त्री, शिखा मिश्रा, अमन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस ने कन्हैया की गिरफ्तार का जताया विरोध्ा
कानपुर। जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया लाल की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि आज स्वतंत्रता से बोलने का अधिकार छीना जा रहा है। रतन लाल नगर में शुक्रवार को हुई बैठक अखिलेश त्रिवेदी, पूर्व अध्यक्ष राजीव वर्मा, राजू सोनकर आदि मौजूद रहे।

कन्हैया का पुतला फूंका
कानपुर। लायर्स एसोसिएशन ने देशद्रोह के मामले में दिल्ली में गिरफ्तार कन्हैया का पुतला फूंका। बृहस्पतिवार को कचहरी में प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने जेएनयू में नारेबाजी करने वालों पर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

इस दौरान अध्यक्ष रवि शंकर वाजपेयी, महामंत्री राम निवास सिंह, उपाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष अविनाश कुमार पांडेय, प्रशासन मंत्रीराम जी उपाध्याय, पुस्तकालय मंत्री अभय शर्मा मौजूद रहे।


बजरंग दल ने जताया विरोध
कानपुर। बजरंग दल कानपुर पश्चिम ने बृहस्पतिवार को जेएनयू में लगाए गए देश विरोधी नारों की निंदा करते हुए कल्याणपुर रेलवे क्रासिंग के पास प्रदर्शन किया। मार्च निकालकर जेएनयू प्रशासन का पुतला फूंका और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई। इस मौके अनिल गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, जितेंद्र गांधी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed