Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young artists will get a platform at the Literature Festival.

Kanpur News: लिटरेचर फेस्टिवल में युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Thu, 18 Dec 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Young artists will get a platform at the Literature Festival.
कानपुर। कानपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 20 दिसंबर से शहर के युवा कलाकारों को अपना हुनर दिखाने के लिए मंच मिलेगा। इसमें होने वाले संवाद कार्यक्रम में सफल कलाकारों के संघर्ष को बताया जाएगा। ये जानकारी कानपुर लिटरेचर सोसाइटी की ओर से कमला नगर स्थित गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजक डॉ. आलोक वाजपेयी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो दिवसीय फेस्टिवल में लेखक, कवि, संगीतकार, फिल्मकार, बुद्धिजीवी शामिल होंगे और अपने-अपने क्षेत्र की विस्तार से जानकारी देंगे। इस बार की थीम इंडियन आर्ट है जिसके अंतर्गत पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के जीवन पर आधारित फिल्म द स्पीकिंग हैंड्स (निर्देशक सुमंत्रो घोषाल) के प्रदर्शन के साथ होगा।
विज्ञापन


डॉ. अंजलि तिवारी ने बताया कि इस फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्में दिखाई जाएंगी। संगीतकार शांतनु मोइत्रा अपनी संगीत की प्रस्तुति देंगे और अपने कॅरिअर के सफर को साझा करेंगे। दूसरे दिन शहर के लेखकों, कलाकारों, युवा रचनाकारों की रचनाओं की प्रस्तुतियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक विचारक सुधींद्र कुलकर्णी अपना वक्तव्य देंगे। दीपेंदु चौधरी से सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर पत्रकार सुधीर मिश्रा बातचीत करेंगे। वार्ता में अतुल तिवारी, रोहित टंडन, राहुल गोयल, साधना घोष, मिनी सहगल, सुषमा आनंदवीर, अक्षय कुमार, रजा इस्लाम, भावना मिश्रा, अनीता मिश्रा, प्रखर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed