{"_id":"6aef88244401bb0f9600fc67","slug":"you-have-watched-porn-videos-give-me-15-thousand-rupees-kanpur-news-c-12-1-knp1024-1707164-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तुमने पोर्न वीडियो देखे हैं, 15 हजार दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तुमने पोर्न वीडियो देखे हैं, 15 हजार दो
विज्ञापन
कानपुर। क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं। तुमने अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखे हैं। 15 हजार रुपये दो तो तुम्हारा पोर्न देखते हुए बना वीडियो डिलीट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दूंगा। नहीं दिए तो वीडियो वायरल किया जाएगा। तुम्हारी गिरफ्तारी की जाएगी। फोन पर ऐसी धमकी सुनकर घबराई नवाबगंज निवासी युवती ने तत्काल ही फोन करने वाले की ओर से बताए गए खाता संख्या में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
युवती ने बताया कि उसके पिता किसान हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार दोपहर को फोन पर धमकी आने पर वह घबरा गई। उसने सोचा कि हो सकता है कि घर के किसी अन्य सदस्य ने उसके फोन का इस्तेमाल किया हो। उसने पड़ोस में रहने वाले भइया से रुपये मांगकर साइबर ठग को दे दिए। दोबारा फोन आया कि 85 प्रतिशत वीडियो डिलीट हो चुका है। बाकी का वीडियो खत्म करने के लिए 16 हजार रुपये और मांगे। इसके बाद ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि फोन करने वाला का पता किया जा रहा है। ब्यूरो