फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   you can still see wildlife films in kanpur zoo

चिड़ियाघर में देख सकेंगे ‘वाइल्ड लाइफ फिल्में’

Fri, 30 Sep 2016 08:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
you can still see wildlife films in kanpur zoo
डेमो पिक वाइल्ड लाइफ फिल्म
कानपुर चिड़ियाघर में आने वाले लोग जल्द ही ‘वाइल्ड लाइफ’ फिल्में भी देख सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए झील के पास बने अंग्रेजों के जमाने के दो मंजिला कॉन्फ्रेन्स हॉल को इंटरप्रेटेशन सेंटर और म्यूजियम में विकसित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के तमाम जानवरों की तस्वीरें, उनके कल्चर, रहन-सहन की जानकारी होगी। यहां 20 से 30 मिनट की लघु फिल्में स्क्रीन पर चलाई जाएंगी। करीब 300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। शासन की ओर से नामित रिटायर प्रमुख वन संरक्षक मोहम्मद एहसान ने चिड़ियाघर के निरीक्षण के दौरान जू निदेशक दीपक कुमार को ये निर्देश दिए।  

उन्होंने बताया कि अफ्रीका से चिंपाजी, जेब्रा और जिराफ को लाने की कोशिश भी शुरू हो गई है। साथ ही शेरों, बंदरों और चिड़ियों की कई नई प्रजातियां भी यहां जल्द लाई जाएंगी। उन्होंने मछलीघर में स्थानीय मछलियों की प्रजातियां लाने के साथ बाघों के बाड़े के आगे बने डायनासोर के मॉडल को दूर से ही दर्शकों को दिखाने के लिए काम के निर्देश दिए। टॉयलेट की सफाई दिन में तीन बार, नियमित रूप से आरओ मशीन का फिल्टर बदलने, सूखी लकड़ियों के ढेरों को हटाने के निर्देश भी दिए। वह सहायक वन संरक्षक केवल प्रसाद, जू निदेशक के साथ बैटरी रिक्शे से बाल ट्रेन को देखने गए और ऑपरेटर को सुरक्षा के मानकों का ख्याल रखने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed