{"_id":"590032c64f1c1b9e65c0dc24","slug":"yogi-goverment-now-taking-steps-land-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भू- माफियाओं पर नकेल कसेगी योगी सरकार, उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भू- माफियाओं पर नकेल कसेगी योगी सरकार, उठाया ये कदम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। सीएम योगी ने राज्य में भू-माफिआओं पर नकेल कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकारी जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए सरकार ने 'एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स' गठित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
इस टास्क फोर्स में राज्य, मंडल, जिला और तहलील स्तर पर एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। कैबिनेट मीटिंग के बाद यूपी सरकार के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दो माह के अंदर अवैध कब्जे वाली जमीनों की पहंचान कर सभी जमीनों का खाली करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
सरकार अपने वादे पर अटल है। शर्मा ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग में जिस तरीके से लगभग 300 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है अब योगी सरकार में ऐसे मामले देखने को नहीं मिलेंगे। श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सरकार सिर्फ सरकारी ही नहीं बल्कि निजी जमीन पर अवैध कब्जों की पहचान करेगी। इसके बाद नियमानुसार जो भी बनेगा भू-माफियाओं के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन