यूपी में याेगी राज शुरू, पहली कैबिनेट में ले सकते हैं ये पांच बड़े फैसले
यूपी में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के ऐलान के बाद से भीतर की कई अहम खबरें सामने आ रही है। यह खबर भी सामने आ रही है कि योगी आदित्यनाथ अपनी पहली ही कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं।
पहली कैबिनेट में इन फैसलों पर लग सकती है मुहर -
1. किसानों का कर्ज माफ
बीजेपी के घोषणा पत्र में सबसे बड़े वादों में से एक किसानों की कर्ज माफी पर पहली कैबिनेट में मुहर लग सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार के समय लगभग हर रैली में इसका जिक्र किया है कि उनकी सरकार बनते ही पहली मीटिंग में उनकी पार्टी इस वादे को पूरा करेगी। इस वादे के अनुसार सभी छोटे किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, वहीं उन्हें ब्याज मुक्त कर दिया जाएगा. वहीं गन्ना किसानों को फसल बेचने के 14 दिनों के अदंर उनका भुगतान करने का वादा बीजेपी ने किया है।
2. बंद होंगे बूचड़खाने
चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि उनकी सरकार आते ही वह अध्यादेश लाकर सभी बूचड़खाने को बंद करवा देंगे। योगी आदित्यनाथ अपनी पहली मीटिंग में इस फैसले पर भी मुहर लगा सकते हैं, सभी की नजरे इस पर टिकी हैं।
भाजपा के घोषणापत्र से अधिकारियों को समझाया कैसे करना है काम
3. राम मंदिर, तीन तलाक और एंटी रोमियो दल
राम मंदिर, तीन तलाक और एंटी रोमियो दल बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे के ही अलग-अलग हिस्से हैं। बीजेपी काफी समय से कहती आई है कि यूपी में पूर्ण बहुमत आने पर राम मंदिर बनाया जाएगा, हालांकि वह कहती है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही यह बनाया जाएगा। वहीं बीजेपी ने घोषणा पत्र में कहा था कि तीन तलाक के मुद्दे पर वह मुस्लिम महिलाओं से चर्चा कर इस पर फैसला लेगी, देखना होगा कि वह इस मुद्दे पर किस तरह आगे बढ़ती है। वहीं महिलाओं के प्रति छेड़खानी के मुद्दे को लेकर किये गए एंटी रोमियो दल का वादा भी पहली कैबिनेट में पूरा हो सकता है, योगी खुद चुनाव प्रचार के समय इसका समर्थन करते आए हैं।
मोदी के वादे के मुताबिक पहला फैसला- किसानों की कर्जमाफी
4. 24 घंटे बिजली, 15 मिनट में पुलिस
अखिलेश यादव ने प्रचार के दौरान यूपी 100 का काफी प्रचार किया था, जिसके जवाब में बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में इस सुविधा को बेहतर करने को कहा था। घोषणापत्र के मुताबिक फोन करने के 15 मिनट के अंदर पुलिस मौका-ए-वारदात पर मौजूद होगी।
दूसरा फैसला- अवैध कत्लखाने बंद होंगे
5. मिलेगा फ्री वाई-फाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर बीजेपी ने भी इस बार यूपी में फ्री वाई-फाई का वादा किया था, इसके साथ ही बीजेपी ने फ्री लैपटॉप के साथ 1 जीबी देने का भी वादा किया था. युवाओं की नजर इस फैसले पर ही होगी।
एंटी रोमियो दल और वीमेन हेल्पलाइन पर भी हो रहा काम
यूपी आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा
उत्तर प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है यानी देश का 16 फीसदी लेकिन जीडीपी में हिस्सा सिर्फ 12 फीसदी है। प्रति व्यक्ति आय में यूपी 31वें नंबर पर हैं। यूपी में 30 फीसदी गरीब हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 22 फीसदी है। वरिष्ठ पत्रकार स्वामीनाथन अंकलेश्वर अय्यर का अनुमान है कि अगर यूपी में विकास होता है तो देश की विकास दर एक फीसदी बढ़ जाएगी।
अभी देश की विकास दर सात फीसदी है और अगर यूपी चमकने पर ये आठ फीसदी से ज्यादा हुई तो दुनिया की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश पीछे छूट जाएंगे. पीएम मोदी 2019 को ध्यान में रखकर यूपी की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि चेहरा तय होने से पहले ही प्रदेश की सूरत बदलने काम शुरू कर दिया गया है ताकि यूपी का भाग्य तो बदले ही 2019 के लिए वो बीजेपी का भी भाग्य विधाता बन जाए।