फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yogi adityanath says sp gives riots only

योगी बोले, बेशर्म हैं आजम, दंगा करवाते हैं

Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says sp gives riots only
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
कानपुर जिले में गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा के खिलाफ तीखी बयानबाजी की। उन्होंने जहां आजम खान को बेशर्म कहा तो वहीं सपा पर दंगा करवाने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा पिछले 14 वर्ष से सपा-बसपा ने प्रदेश में जंगल राज पैदा किया है। अब भाजपा इन्हें कभी सत्ता में नहीं आने देगी। जनता के पास अवसर है कि वह भाजपा को चुनकर ऐसी ताकतों को प्रदेश से उखाड़ फेंकने में हमारी मदद करें। 
विज्ञापन


यूपी के किसान में देश को बैठाकर खिलाने का दम
योगी बोले यूपी के किसान के लिए पहले मिसालें दी जाती थी कि यदि उसे थोड़ी सी सुविधा मिल जाए तो यह पूरे देश को बैठा कर खिला सकता है। आज स्थिति बद से बदतर हो गई है। इसकी जिम्मेदार सपा सरकार है।
विज्ञापन

 

सपा ने प्रदेश को केवल दंगे दिए

सपा ने प्रदेश को केवल दंगे दिए है। फिर चाहे वो मुजफ्फर नगर के दंगे हो या कल्याणपुर के दंगे। आज कानपुर में कोई राम नवमी का जुलूस नहीं निकल सकता है। इस स्थिति का कौन जिम्मेदार है..? 

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराणा प्रताप कभी अकबर के सामने नहीं झुके

योगी ने उदाहरण देते हुए कहा जब इस देश में अकबर शासक था तो एक समय जयसिंह उसका सिलहसपार बनकर महाराणा प्रताप के पास गया था और उन्हें अकबर के साथ मिल जाने के लिए कहा था। इस पर महाराणा प्रताप ने उन्हें डांटकर कहा अकबर मेरे लिए विदेशी है। मैं उसके खिलाफ अंतिम दम तक लड़ूंगा। आगे जोड़ते हुए बोले, अगर वे भी अकबर के साथ मिल गए होते तो आज साढ़े चार सौ साल बाद हम महाराणा प्रताप को याद नहीं कर रहे होते।

 

मानसिंह की जमात के नेताओं को मजा चखाने का अवसर
योगी ने कहा मानसिंह की जमात में पैदा हुए इन राजनेताओंं को सबक सिखाने का इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के माध्यम से इन्हें मजा चखा दो। कानपुर में रामनवमी के जुूलूस नहीं निकल सकते। यदि कोई कोशिश करता है तो उन पर पैट्रोल बम चलते है, गोलियां दागी जाती है। योगी बोले मै पूछता हूं, क्या पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई ऐसा कर पाएगा..? यदि करेगा तो प्रशासन बाद में आएगा हम पहले उन्हें कुचलेंगे। बोले आज रामनवमी नहीं बना पा रहे हैं। कल को कोई और पर्व नहीं मना पाएंगे।
 

प्रेदश में गुंडा राज प्रभावी

2014-15 में गुंडा राज इस कदर पनपा कि लूट, हत्या, बलात्कार की 3400 घटनाएं हुई। यूपी में आज यदि विकास हो रहा है तो इसमें अखिलेश की कृपा नहीं बल्कि सारे कार्योंं का श्रेय भारत सरकार को जाता है क्योंकि इन कार्यों का पैसा मोदी सराकार ही दे रही है। योगी ने कहा विकास कार्यों पर सपाई शिलापट लगाकर केवल ढोल पीटने का काम कर रहे हैं।


 

बोले वोट पड़े भाजपा को
सपा सरकार राज्य में केवल गुडों को सम्मानित करने का कार्य करती है। अब जनता के पास भाजपा को चुनकर प्रदेश से सपा-बसपा को उखाड़ फेंकने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी गांव, शहर ,गरीब, नौजवान, मजदूर की बात कर रही है। इसलिए वोट भी भाजपा को पड़ना चाहिए। योगी ने कल्याणपुर से भाजपा प्रत्याशी निलिमा कटियार के पक्ष में भी वोट मांगा है। 

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed