{"_id":"6a384eeaeb209ea6e10409a3","slug":"yoga-sessions-held-at-educational-institutions-regular-practice-recommended-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1563810-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शिक्षण संस्थानों में हुआ योगाभ्यास, नियमित अभ्यास की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शिक्षण संस्थानों में हुआ योगाभ्यास, नियमित अभ्यास की सलाह
विज्ञापन
कानपुर। शिक्षण संस्थानों में रविवार को योग दिवस धूमधाम से मना। योग प्रशिक्षकों ने सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, अर्धचक्रासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन, मेरुदण्डासन, उत्तान मंडूकासन, भद्रासन, अनुलोम-विलोम, ध्यान का सामूहिक अभ्यास कराया। छात्र-छात्राओं, शिक्षक, कर्मचारियों को नियमित योग करने की सलाह दी।
विश्व योग दिवस पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के हेलीपैड मैदान पर सामूहिक योगाभ्यास हुआ। योग फॉर हेल्दी एजिंग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में 700 प्रतिभागी शामिल हुए। योगाचार्य डॉ. राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने योग के आसनों का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम रहे। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, नीमा वूमेन फोरम उत्तर प्रदेश की सचिव डॉ. वंदना पाठक, योग प्रशिक्षिका सोनाली धनवानी, डॉ रामकिशोर, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, वित्त अधिकारी अशोक त्रिपाठी, प्रो. नीरज सिंह, डॉ. वीके दुबे, डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. श्रवण यादव, डॉ. दिग्विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 1170 लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक राहुल यदुवंशी ने योग कराया। कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, सभी डीन, विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-अटारी) में निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह आदि ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
एचबीटीयू में योगगुरु विपिन पथिक ने विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया। कुलपति प्रो. समशेर ने योग नियमित करने की सलाह दी। वरिष्ठ योगाचार्य डॉ. रविंद्र पोरवाल, कार्यक्रम संयोजक व डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. विकास यादव, रजिस्ट्रार अमित कुमार राठौर, डीएसडब्ल्यू डॉ. सीएल गहलोत, डॉ. शिवम श्रीवास्तव, डॉ. अलख कुमार, प्रो. प्रवीन कुमार सिंह, प्रो. वंदना, प्रो. विनोद, प्रो. जीएल देवनानी, प्रो. अनुराग सिंह आदि मौजूद रहे।