फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Yoga for Healthy Aging' Yoga Fortnight Begins Today at CSJMU

Kanpur News: सीएसजेएमयू में योग फॉर हेल्दी ऐजिंग थीम पर आज से योग पखवाड़ा

Tue, 09 Jun 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
'Yoga for Healthy Aging' Yoga Fortnight Begins Today at CSJMU
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) में सोमवार से योग पखवाड़े की शुरुआत होगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित यह पखवाड़ा योग फॉर हेल्दी ऐजिंग थीम पर आधारित होगा। 9 से 21 जून तक चलने वाले आयोजन में योग, ध्यान और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े 15 विशेष कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


उद्घाटन नौ जून को सुबह 10 बजे सीनेट हॉल में होगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह रहेंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक करेंगे। यहां ईशा फाउंडेशन की ओर से ध्यान कार्यशाला होगी जिसमें प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य और ध्यान के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। पखवाड़े के दौरान महिला योग शिविर, समर योग कैंप, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में योग कार्यक्रम, योग चिकित्सा शिविर, ध्यान सत्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योग कक्षाएं होंगी।
विज्ञापन


21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्य समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इन आयोजनों में शारीरिक शिक्षा विभाग, योग ओपीडी और नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की संयुक्त भागीदारी रहेगी। ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, इस्कॉन, एनसीसी और एनएसएस सहित कई संस्थाओं का सहयोग रहेगा। योग पखवाड़ा समन्वयक डॉ. राम किशोर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक योग का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




योग शिक्षा का केंद्र बन रहा विश्वविद्यालय

सीएसजेएमयू में योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चार प्रमुख पाठ्यक्रम बीएससी योग साइंस (40 सीटें, 27,200 वार्षिक शुल्क), एमए योग (20 सीटें, 37,200 रुपये), एमएससी योग साइंस (20 सीटें, 37,200 रुपये) और पीजी डिप्लोमा इन योग (20 सीटें, 19,700 रुपये शुल्क) संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed