फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yemeni technique saves woman's eyeball

Kanpur News: यमन की तकनीक से महिला की आंख की पुतली बचाई

Mon, 06 Apr 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Yemeni technique saves woman's eyeball
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में एक महिला की चोटिल आंख की पुतली बचाने के लिए यमन की तकनीक का उपयोग किया गया। इसमें बिना टांके आंख में लेंस लगाया और पुतली को छोटा किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज खान ने बताया कि पिंकी देवी (28) की आंख में लकड़ी से चोट लगने के कारण लेंस टूटकर लटक गया था। इससे उनकी आंख की पुतली का आकार बड़ा हो गया और रोशनी बाधित हुई। चोट से स्फिंकटर पैरालिसिस और ट्रॉमेटिक मिड्रियासिस हो गई थी। आंखों की तंत्रिकाएं प्रभावित होने से पुतली बड़ी हो गई थी। इस जटिल स्थिति के लिए यमन की तकनीक प्यूपिलोप्लास्टी करनी पड़ी। हैलट अस्पताल में इस तकनीक का इस्तेमाल पहली बार किया गया है।
विज्ञापन

इस सर्जरी में रोगी की आंख की पुतली को रिपेयर किया गया। टूटा हुआ लेंस निकालकर उसकी जगह नया लेंस बिना टांका लगाए लगाया गया। यह यमन में खोजी गई एक नवीनतम तकनीक है जिसमें टांके नहीं लगते। सेकेंडरी लेंस के सिरे पुतली में डालकर उन्हें जलाकर मोटा किया जाता है। फिर उन्हें पलटकर पुतली के रास्ते में डाला जाता है जिससे लेंस फंस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed