{"_id":"610fa7eb8ebc3e7abd288735","slug":"yash-became-city-topper-in-jee-main-preparing-for-jee-advanced-to-get-admission-in-iit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन में यश बने सिटी टॉपर, आईआईटी में दाखिला पाने के लिए कर रहे जेईई एडवांस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन में यश बने सिटी टॉपर, आईआईटी में दाखिला पाने के लिए कर रहे जेईई एडवांस की तैयारी
Sun, 08 Aug 2021 03:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 08 Aug 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से जुलाई में कराई गई जेईई मेन के तीसरे चरण के परीक्षा परिणाम में 99.91 पर्सेंटाइल पाकर यश चंद्रा सिटी टॉपर बने हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट के छात्र यश बताया कि यह सफलता टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से मिली है।
कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन में पढ़ाई करने का अच्छा समय मिल गया, जिसका नतीजा यह स्कोर है। फिलहाल इन दिनों यश आईआईटी में दाखिला पाने के लिए जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। पिता प्रवीण चंद्र आर्डनेंस फैक्टरी में कार्यरत और मां रीता गृहिणी हैं। इन्होंने 12वीं की परीक्षा 98.2 प्रतिशत अंकों से पास की थी।
बता दें कि जेईई मेन पास करने के बाद अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हो जाता है। जेईई मेन के पर्सेंटाइल के आधार पर एनआईटी, केंद्रीय विवि और शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला लिया जाता है। एनटीए अभी जेईई मेन के चौथे चरण की परीक्षा का आयोजन भी करेगा। चारों चरणों में बेहतर अंकों के आधार पर ही कट ऑफ घोषित होगा।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली से करना है बीटेक
नेहरू नगर के रहने वाले शिवांश तिवारी ने 99.34 पर्सेंटाइल पाकर शहर में दूसरा स्थान हासिल किया है। मार्च में हुई परीक्षा में शिवांश ने 99.39 पर्सेंटाइल पाए थे। शिवांश ने बताया कि सेल्फ स्टडी के माध्यम से अब जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा हूं। विषयों में कुछ संशय होने पर पोर्टलों का सहारा ले लेता हूं। यह आईआईटी दिल्ली से बीटेक करना चाहते हैं। पिता बीके तिवारी एचएएल कर्मी और मां संजू गृहिणी हैं। 12वीं में इनके 97 प्रतिशत अंक थे।

सिलेबस पूरा, अब सॉल्व कर रहे मॉडल पेपर
आर्य नगर के रहने वाले विवेक अग्रवाल के 99.02 पर्सेंटाइल हैं। मार्च में हुई परीक्षा में इनके 98.6 पर्सेंटाइल थे। उन्होंने बताया कि सिलेबस पूरा हो गया है। अब जेईई एडवांस में सफलता पाने के लिए मॉडल क्वेश्चन पेपर सॉल्व कर रहा हूं। ऑनलाइन कोचिंग और टेस्ट सीरीज के जरिये विवेक पढ़ाई कर रहे हैं। वह आईआईटी कानपुर से बीटेक करके शोध करना चाहते हैं। पिता संजय अग्रवाल व्यापारी और मां कविता गृहिणी हैं। 12वीं में इनके 94.8 प्रतिशत अंक थे।
आठ घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता
ऑनलाइन कोचिंग के साथ साथ आठ घंटे पढ़ाई करता हूं। जेईई मेन में तो सफलता मिल गई अब एडवांस की तैयारी चल रही है। यह कहना है आईआईटी कैंपस में रहने वाले सार्थक द्विवेदी का। इनके जेईई मेेन में 99.11 पर्सेंटाइल हैं। उन्होंने कहा कि वह बीते वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करके परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। आईआईटी से बीटेक करके देश हित में शोध करना चाहते हैं। पिता प्रो. प्रभात द्विवेदी आईआईटी कानपुर के नैनो साइंस विभाग में प्रोफेसर और मां ममता गृहिणी हैं। 12वीं की परीक्षा इनके 95.2 प्रतिशत अंक थे।
आईआईटी दिल्ली से बीटेक करना लक्ष्य
विकास नगर में रहने वाले देवांश शुक्ला के जेईई मेन में 99.23 पर्सेंटाइल आए हैं। मार्च की परीक्षा में इनके 98.49 पर्सेंटाइल थे। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी और शिक्षकों के सहयोग से वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। वह आईआईटी दिल्ली से बीटेक करना चाहते हैं। पिता आशीष शुक्ला सीए और मां शिखा गृहिणी हैं। 12वीं में इनके 95.4 प्रतिशत अंक थे।