फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna water level increased again due to water released from Kota Barrage

Kanpur News: कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने से फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर

Tue, 29 Jul 2025 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 29 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased again due to water released from Kota Barrage
मूसानगर। यमुना नदी का जलस्तर रविवार रात से फिर बढ़ने के कारण सोमवार को महीने में तीसरी बार आढ़न-पथार रास्ते की पुलिया डूब गई। जिससे ग्रामीणों को नाव के सहारे फिर से आवागमन शुरू करना पड़ा।
विज्ञापन

कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद से यमुना नदी का जलस्तर एक महीने में तीसरी बार फिर बार बढ़ गया। जिसके कारण सेंगुर नदी का बहाव रूकने से उफनाने लगी और नदी किनारे के गांव आढ़न-पथार रास्ते की पुलिया डूब गई। पुलिया तक पानी आने से आवाजाही बंद हो गई। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। अब लगातार जलस्तर बढ़ने से लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूप सिंह, रामनरेश, लाखन सिंह, वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यदि पुलिया को ऊंचाई से बना दी जाए तो इस परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। क्योंकि आढ़न पथार होकर जाने वाले रास्ते की पुलिया नीचे बनी हुई है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि बांध से पानी छोडे़ जाने के कारण यमुना नदी का स्तर बढ़ा है। आढ़न-पथार के रास्ते की पुलिया में नाव चलाई जा रही है। साथ ही बाढ़ चौकी चपरघटा मंदिर में लेखपाल राजेश कुमार को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। अन्य कही कोई समस्या नहीं है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय मूसानगर के कर्मचारी अनिल गुप्ता ने बताया शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर 102.80 मीटर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed