फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna water level increased again due to water released from Kota Barrage

Kanpur News: चर्चा थी इंस्पेक्टर के हटाए जाने की, तबादला हो गया डीएम का

Tue, 29 Jul 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level increased again due to water released from Kota Barrage
कानपुर देहात। शासन ने सोमवार देर रात को आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें कानपुर देहात के जिलाधिकारी को भी हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आईएस कपिल सिंह को जिले की जिम्मेदारी दी गई है। चर्चा थी कि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के सीएम से शिकायत करने के बाद इंस्पेक्टर को हटाया जाएगा, लेकिन डीएम का तबादला कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले में करीब दो वर्षों से तैनात जिलाधिकारी आलोक सिंह को विशेष सचिव राज्य संपत्ति विभाग, शासन एवं राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आलोक सिंह के हटाए जाने के बाद चर्चा रही कि उनका तबादला राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के बाद हुआ है।

बता दें अकबरपुर के बदलापुर में विधायक निधि से बन रही सड़क का काम रुकवाया गया था। इस मामले में काम करवा रहे ठेकेदार ने सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद गांव के बाबूराम ने राज्यमंत्री के समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इससे नाराज राज्यमंत्री गुरुवार को अकबरपुर थाना में धरने पर बैठ गईं थीं। जिसमें उन्होंने फर्जी मुकदमा लिखने की बात कह थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी को हटाए जाने की मांग की थी। साथ ही अन्य अधिकारियों पर भी आरोप लगाए थे। मामले में मिले आश्वासन के बाद कार्रवाई न होने पर शनिवार को राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....

मुख्यमत्री से मुलाकात की गई थी। जिसमें एक शिकायती पत्र भी दिया गया था। अनुशासन व्यवस्था गड़बड़ रही। जिलाधिकारी चाहते तो सब कुछ कंट्रोल कर सकते थे। मुख्यमत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। ये उसी का परिणाम है। - प्रतिभा शुक्ला, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed