फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna river also overflowed due to the confluence of Chambal

Kanpur News: चंबल के मिलने से यमुना नदी भी उफान पर आई

Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Yamuna river also overflowed due to the confluence of Chambal
बकेवर। चंबल का जलस्तर बढ़ने का असर यमुना नदी पर भी दिखाई देने लगा है। भरेह क्षेत्र में यमुना व चंबल नदियों का संगम होने के चलते भरेह के जुहीखा गांव से यमुना का पानी ऊपर की ओर बकेवर, लवेदी, टकरपुर की ओर आता है। इससे बकेवर व लवेदी क्षेत्र के लगभग बीस गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है। पिछले 12 घंटे में यमुना के जलस्तर में 12 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। बुधवार शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 119.32 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि यमुना अभी खतरे के निशान के नीचे है लेकिन अगर पानी बढ़ता है तो स्थितियां बदल सकती हैं। केंद्रीय जल आयोग के जलस्तर प्रभारी अंकुश चौहान ने बताया कि यमुना नदी में चंबल नदी का पानी काफी आ गया है, जिससे यमुना का जलस्तर भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed