फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yamuna crossed the red mark, water reached 15 villages

यमुना लाल निशान पार, 15 गांवों तक पहुंचा पानी

Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Yamuna crossed the red mark, water reached 15 villages
मूसानगर। यमुना नदी का जलस्तर बुधवार को खतरे के निशान 108 मीटर को पार कर गया। इससे सेंगुर नदी में भी उफान आ गया है। जलस्तर बढ़ने से आढ़न, पथार समेत 15 गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। इससे इन गांवों के करीब 13 हजार लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने गांवों में पहुंच कर लोगों से बातचीत की और किसी भी समस्या से निपटने के इंतजाम पूरे होने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बांध से छोड़ा गया चार लाख क्यूसिक से अधिक पानी यमुना नदी में कालपी पुल से मूसानगर तक पहुंच चुका है। इससे तेजी यमुना और सेंगुर नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। हालांकि अब बारिश कहीं-कहीं पर हो रही है, जिससे लोगों को राहत है। आढ़न पथार के रास्ते के अलावा मुसरिया रोड पर भी पानी पहुंच गया। इस कारण आढ़न व पथार, मुसरिया, पड़ाव, नगीना बांगर, चतुरी पुरवा, भुंडा, भरतौली गांवों का आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम ने बाढ़ से प्रभावित हो रहे गांवों का दौरा कर लोगों से वार्ता की। गांव के आसपास पानी भरने से लोगों ने नाव से आवागमन किया। वहीं गांवों के प्राथमिक विद्यालय और मंदिर को आश्रय स्थल बनाया गया है। पथार के परशुराम, कैलाश, वीरन, हरिओम, रामकिशुन ने बताया की यमुना का जलस्तर बढ़ने से सेंगुर नदी का पानी गांव के किनारे तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि जलस्तर और बढ़ा तो पानी गांव में प्रवेश कर जाएगा। गांव किनारे के घरों को लोगों ने खाली करना शुरू कर दिया है। खेतों में लगे विद्युत पोल का सिर्फ ऊपरी हिस्सा ही दिखाई दे रहा है। आसपास की फसलें जलमग्न हो गई हैं। रामऔतार ने अपने घर से गृहस्थी का सामान ऊंचाई पर ले जाना शुरू कर
दिया है। बताया कि मवेशियों का भूसा दाना भी हटाना पड़ रहा है। वहीं चपरघटा के पुराने पुल के बराबर तक पानी पहुंच गया है। जिसके ऊपर से रात तक पानी पहुंचने के आसार हैं। इस पुराने पुल से गांवों के लोगों का आवागमन होता है।
नदी का पानी अभी गांव के किनारे तक पहुंचा है। आवागमन के लिए तीन नाव लगाई गई है। कई गांवों का संपर्क टूटा है। प्राथमिक विद्यालय पथार, क्योटरा बांगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय व चपरघटा के मंदिर को आश्रय स्थल बनाया गया है। लेखपालों को नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। ग्रामीणों को भोजन का वितरण कराया जा रहा है। - एसडीएम दीपाली भार्गव

बाढ़ से यह गांव प्रभावित
आढ़न, पथार, पड़ाव, चतुरीपुरवा, रसूलपुर, भुंडा, भरतौली, कुम्हापुर, मुसरिया, नगीना बांगर, कट्टापुरवा, बम्हरौली घाट, अहरौली घाट, सिमरिया, हंसपुर।
विद्युत सप्लाई बंद, ग्रामीणों ने मांगा केरोसिन
मूसानगर। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आढ़न पथार गांव की विद्युत सप्लाई बंद कर कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे गांव में अंधेरा छाया है। रामसजीवन, छोटे, कालीचरन, पप्पू आदि ने बताया कि बाढ़ में जहरीले कीड़ों का खतरा बढ़ गया है। इसलिए दीपक जलाने की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए एसडीएम से केरोसिन की मांग की है। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि केरोसिन का वितरण कराने के लिए प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed