फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   yamuna

यमुना नदी के पानी का घट रहा जल स्तर, कई रास्ते खुले

Mon, 23 Sep 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
yamuna
मूसानगर(कानपुर देहात)। चपरघटा में यमुना और सेंगुर नदी का पानी लगातार घट रहा है। रविवार को मुसारिया, नगीना बांगर, क्योटरा बांगर गांवों का संपर्क मार्ग चालू हो गया। पानी घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से तबाही का मंजर दिखाई देने लगा। खेतों फसल, गांव में आसियाना, मूलभूत आवश्कताएं, सड़क, बिजली सभी कुछ अस्त व्यस्त है। क्षेत्रीय लेखपाल गांवों में नजर बनाएं रखे हैं।
विज्ञापन

रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र क्योटरा बांगर, मुसरिया, नगीना बांगर, नयापुरवा गांवों के संपर्क मार्गों से पानी उतर गया है। लोगों का आवागमन शुरू हो गया। जलस्तर नीचे चले जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। घरों की साफ साफई भी करनी शुरू कर दी है। मुसरिया गांव की सावित्री देवी, चंद्रभान, बालकराम, बिहारी लाल, राधेश्याम ने बताया कि पानी तो घट गया है लेकिन दिक्कतें बरकरार हैं। दस दिनों पूर्व परिवार समेत ऊंचे स्थानों में समान ले गए थे। घर के अंदर पानी घुस जाने के कारण गंदगी जमा हो गई है। घरों के कमरों के फर्स में एक दो फिट मिट्टी-कीचड़ जमा है। नदी से जो कुछ गंदगी बहकर आई है वह घरों के कोनों में जमा हो गई है। सुबह से बारिश होने के कारण साफ सफाई का काम भी नहीं कर पा रहे हैं। सामान अभी भी ऊंचे स्थानों में रखे हैं रात वहीं गुजर रही है। पानी से तबाह हुई फसल से उठने वाली बदबू से सांस लेना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

गांव के संपर्क मार्गों में भी मिट्टी जमा हो गई है। बिजली सप्लाई अभी बाधित होने के कारण अंधेरे में रात गुजारनी पड़ेगी। मुसरिया निवासी राजाबाबू ने बताया कि उनकी सड़क किनारे की दुकान में चार फिट पानी भर गया था। नयापुरवा निवासी कैलाश, महेश, मुकेश, गंगाराम, रामसनेही ने बताया संपर्क मार्ग तो चालू हो गया है। लेकिन बाढ के दौरन खड़ंजा बह जाने के कारण गहरा गड्डा हो गया है। चंद कदमों के लिए नाव से सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढन पथार, पड़ाव गांवों के रास्ते में अभी पानी भरा है। आवागमन नहीं हो पा रहा है। प्रशासन की ओर से राशन भिजवाया जा रहा है। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि जलस्तर लगातार घट रहा है। सात फीट पानी घटने से गांवों के संपर्क मार्ग खुल गए हैं। चिकित्सकों की टीमें दवाएं बांट रही हैं। वहीं उक्त गांव में कीट नाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया है। रोस्टर लगाकर ब्लाक के कर्मचारी सफाई करा रहे हैं। घीरे-धीरे लोग अपने घरों को भी वापस होने लगे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र मूसानगर के प्रभारी चिकित्सक दिलीप सक्सेना ने बताया कि पथार गांव में 72 मरीज, स्लाइड तीन व आढन में 69 मरीज, स्लाइड दो व चपरघटा मंदिर से 43 लोगों को दवाएं दी गई। पशु चिकित्सक रेनू सचान ने बताया कि 50 पशुपालकों को दवाएं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed