फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   XEN will send a report against the action against JE

महोबा: जेई के खिलाफ कार्रवाई को एक्सईएन भेजेंगे रिपोर्ट

Thu, 19 Nov 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
XEN will send a report against the action against JE
महोबा। सिंचाई प्रखंड महोबा के अवर अभियंता (जेई) देव प्रताप सिंह के सात साल से बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के मामले को विभागीय अफसरों ने संज्ञान में लिया है। सिंचाई प्रखंड के प्रभारी एक्सईएन आशुतोष कुमार का कहना है कि जेई पर कार्रवाई को शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी इस मामले का पता लगाने की बात कही है। सिंचाई विभाग के अवर अभिंयता देव प्रताप सिंह मूल रूप से एटा जिले के कासगंज के रहने वाले हैं। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, वह वर्ष 2013 से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कई सालों तक जिले में प्राइवेट कोचिंग भी चलाई थी। जेई के बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने के दौरान चार अधिशासी अभियंता बदल गए, पर किसी ने भी जानकारी लेना जरूरी नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर के अंक में अमर उजाला के मामला उजागर करने पर सिंचाई प्रखंड महोबा के प्रभारी एक्सईएन आशुतोष कुमार एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को इस मामले में मातहतों से जानकारी ली। कहा कि अवर अभियंता पर कार्रवाई के लिए शासन को जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
जेई तक पहुंचा अमर उजाला, की बात---
बिना सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे जेई देव प्रताप सिंह को अमर उजाला ने ढूंढ निकाला। उन्होंने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि उनके पिता बीमार थे। जिनकी देखभाल को उन्होंने अवकाश लिया था। कब अवकाश लिया था, यह ध्यान नहीं है, पर वर्ष 2016 में ड्यूटी ज्वाइन करने गए थे।

तब तत्कालीन अफसरों ने उन्हें ज्वाइन कराने से मना कर दिया था। इस पर उन्होंने तभी नौकरी न करने की इच्छा जताते हुए लिखित पत्र दिया था। इसके बाद उन्होंने जानकारी नहीं की। फिलहाल वह देश व प्रदेश के कई शहरों में भ्रमण कर शिक्षा के प्रसार-प्रसार के साथ ही सामाजिक कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed