फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wrong signal, train reached Anand Vihar instead of New Delhi

गलत सिग्नल दिया, पहुंचना था कहीं लेकिन पहुंच कहीं और गई ट्रेन

Mon, 13 Nov 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 13 Nov 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
Wrong signal, train reached Anand Vihar instead of New Delhi
डेमो पिक
दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04035) को शनिवार शाम गलत सिग्नल दे दिया गया जिससे ट्रेन नई दिल्ली के बजाय आनंद विहार स्टेशन चली गई। ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा किया तो आनन-फानन रेलवे अफसरों ने ट्रेन के पिछले सिरे पर इंजन लगाकर उसे वापस साहिबाबाद भेज दिया। इसके बाद उसे नई दिल्ली स्टेशन भेजा गया। मंडल के अफसरों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

साहिबाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन शनिवार शाम सवा छह बजे पहुंची

Wrong signal, train reached Anand Vihar instead of New Delhi
डेमो पिक
यह ट्रेन 15 घंटे की देरी से शुक्रवार देर रात 12:55 बजे कानपुर आई थी और आधे घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना हुई। साहिबाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन शनिवार शाम सवा छह बजे पहुंची। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को आनंद विहार रूट पर सिग्नल दिया जबकि ट्रेन को नई दिल्ली स्टेशन जाना था। ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसमें कानपुर के यात्री भी सवार थे, जिन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के पिछले सिरे पर इंजन लगाकर उसे साहिबाबाद भेजा

Wrong signal, train reached Anand Vihar instead of New Delhi
डेमो पिक
हंगामा देख रेलवे अफसरों ने ट्रेन के पिछले सिरे पर इंजन लगाकर उसे साहिबाबाद भेजा। इसके बाद ट्रेन शनिवार रात आठ बजे साहिबाबाद पहुंची। साढ़े आठ बजे इस ट्रेन को नई दिल्ली रूट के लिए रवाना किया गया। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्टेशन मास्टर की गलती लग रही है। मंडल के अफसरों ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह स्पेशल ट्रेन महीने में दो दिन चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed