फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wrestler Bajrang Punia started for 2020 Olympic games

ओलंपिक 2020 की तैयारियों में जुटे बजरंग पूनिया, बोले- देश के लिए पदक लाना मेरा सपना

Fri, 18 Oct 2019 06:30 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 18 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Bajrang Punia started for 2020 Olympic games
बजरंग पूनिया - फोटो : PTI

पहलवान बजरंग पूनिया ने ओलंपिक 2020 को लेकर अपनी दशा और दिशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि मेरा सपना ओलंपिक 2020 में देश के लिए पदक लाना है जिसको लेकर कड़ा अभ्यास कर रहा हूं और इंजरी से बच रहा हूं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक शाको पिछले डेढ़ साल से मुझे कुश्ती के दाव पेंच सिखा रहे हैं। उनकी वजह से मेरी कुश्ती में काफी बदलाव आया है और अब मैं यह दांव पेंच ओलंपिक में आजमाऊंगा।
विज्ञापन


बजरंग पूनिया ने कहा कि हमारे हरियाणा की मिट्टी में खुशबू है जिसने मुझे पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है। यदि हर गांव और शहर में कुश्ती होने लगे तो इस खेल के प्रति लोग जागरूक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाए जाने की बात पर पूनिया ने कहा कि वह क्रिकेट की हर बारीकियों को जानते हैं और अब क्रिकेट में निखार आएगा। राजनीति में जाना चाहते हैं या नहीं, इस पर बजरंग पूनिया ने कहा कि अभी जीवन बहुत लंबा है। सारा फोकस खेल की तरफ है। अभी राजनीति में जाने का कोई विचार नहीं किया है।

गांव स्तर पर हो मैच, मिले सुविधाएं 

ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि यदि गांव और ब्लॉक स्तर पर कुश्ती का आयोजन समय-समय पर किया जाए तो इस खेल का विकास होगा। अभी सुविधाएं न मिलने के कारण घर वाले अपने बच्चों को इस खेल की तरफ नहीं भेजते हैं।

सरकार ने कुश्ती के लिए बहुत कुछ किया है। लड़कियों के लिए भी कुश्ती में काफी रास्ते हैं। अब समाज में काफी बदलाव आया है। बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ और बेटी खिलाओ होना चाहिए। 

साक्षी ने कहा कि टोकियों में होने वाली चैंपियनशिप को लेकर वह अपनी तैयारी कर रही हैं। साक्षी अपने पति अर्जुन अवार्डी सत्यव्रत के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। साक्षी ने कहा कि उनके ससुर सत्यवान केदान कुश्ती के प्रशिक्षक हैं, उन्हीं की देखरेख में कुश्ती के दांव पेंच सीख रहीं हूं। राजनीति से मैं काफी दूर हूं।

इंटरनेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतना है

कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान नरसिंह यादव ने कहा कि आगामी इंटरनेशनल चैंपियनशिप को लेकर वह कड़ी तैयारी कर रहें हैं। नरसिंह ने कहा कि आने वाले समय में कुश्ती में काफी खिलाड़ी दिखाई देंगे, क्योंकि सरकार कुश्ती के लिए काफी कुछ सुविधाएं दे रही हैं।

देश विदेश में होने वाली कुश्ती में खिलाड़ियों को काफी सुविधाएं मिलती हैं। बचपन से ही कुश्ती में दिलचस्पी थी। कुश्ती से ही मेरी पूरे देश में पहचान बनी है। आगे भी जीत के क्रम को जारी रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed