{"_id":"57bdcad64f1c1bd02dd4eebe","slug":"wow-a-hundred-million-will-park-for-butterflies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह, साै कराेड़ में तितलियाें के लिए यहां बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह, साै कराेड़ में तितलियाें के लिए यहां बनेगा पार्क
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
तितलियाें के लिए कुछ एेसा ही बनेगा पार्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर प्राणि उद्यान में 100 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित तितली पार्क को विकसित करने की दिशा में काम तेज हो गया है। एक तरफ जू प्रशासन ने चिड़ियाघर के चार हेक्टेयर जमीन पर तितलियों के लिए अनुकूल पौधों को लगाना शुरू कर दिया है, वहीं लखनऊ में वन विभाग के अफसरों ने मंगलवार को कंसल्टेंट एजेंसियों के साथ बैठक भी हुई। इसमें एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वन विभाग किसी एक एजेंसी को नामित करेंगे।
जू निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि तितली पार्क का प्रोजेक्ट टेक्निकल है। इसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी नामित करने के लिए लखनऊ चिड़ियाघर में प्रमुख वन संरक्षक विकास वर्मा के साथ अफसरों की बैठक हुई है। बजट रिलीज होने वाला है। डीपीआर बनने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
फिलहाल कानपुर जू में प्रस्तावित जगह पर प्लांटेशन शुरू कराया जा चुका है। सहायक वन संरक्षक केवल प्रसाद ने बताया कि कानपुर जू का तितली पार्क जाल में न होकर खुला हुआ होगा। दर्शकों को आने जाने के लिए पौधों के बीच से मार्ग बनाया जाएगा। तितलियों का भोजन पराग कणों वाले पौधे लगाए जा रहे हैं। इसमें नींबू, करौंदा, अनार, बेल के पौधे भी शामिल हैं।