फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worship of Goddess Kaalratri dispels fears and obstacles.

Kanpur News: मां कालरात्रि की उपासना से दूर होते हैं भय और बाधाएं

Sat, 17 Oct 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Worship of Goddess Kaalratri dispels fears and obstacles.
कानपुर। मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। उनका स्वरूप अत्यंत भयानक है लेकिन वे सदैव शुभ फल देने वाली हैं। इसी कारण उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीनदयाल शोध केंद्र के आचार्य संगम बाजपेई ने बताया कि मां कालरात्रि के स्वरूप से भक्तों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। वे दुष्टों का विनाश करने वाली हैं।
विज्ञापन


मान्यता है कि उनके स्मरण मात्र से दानव, दैत्य, राक्षस और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। मां की कृपा से ग्रह-बाधाओं और विभिन्न प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। उन्होंने बताया कि मां कालरात्रि की उपासना करने वालों को एकनिष्ठ भाव से उनका स्मरण, ध्यान और पूजन करना चाहिए। साधक को यम-नियम और संयम का पालन करने के साथ मन, वचन और कर्म की पवित्रता बनाए रखनी चाहिए। मां शुभंकरी की आराधना से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed