{"_id":"5b16b3a84f1c1b53268b45b9","slug":"world-environment-day-celebrated-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर 'परवरिश-एक प्रयास कल के लिए', युवाओं को हरियाली के प्रति किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर 'परवरिश-एक प्रयास कल के लिए', युवाओं को हरियाली के प्रति किया जागरूक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 06 Jun 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
एक्सिस कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व पर्यावरण दिवस पर हर तरफ हरियाली की चर्चा है। कोई पौधे लगा रहा है तो कोई रैली निकाल रहा है, कोई गोष्ठी कर रहा है तो कोई अपील। इसी क्रम में कानपुर के रूमा स्थित एक्सिस कॉलेज परिसर में 'परवरिश-एक प्रयास कल के लिए' कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन राज कुशवाहा, डायरेक्टर जनरल जाहिद सिद्दीकी, डायरेक्टर रूबी चावला, स्टूडेंट डायरेक्टर शुमायु गुप्ता ने वृक्षारोपण किया। संस्थान के छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरियाली बनाए रखने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
'बेटी बचाओ-पर्यावरण बचाओ, सही संतुलन बनाओ' का संदेश दिया
ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का दिया संदेश
उधर, इंदिरा नगर कल्याणपुर स्थित एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल में बेटी बचाओ-पर्यावरण बचाओ, सही संतुलन बनाओ-धरा बचाओ स्लोगन के साथ एक रैली भी आयोजित की गई। इस मौके पर ज्ञान मूवी एंटरटेनमेंट की बेटी बचाओ विषय से सम्बन्धित फिल्म "अधिकार" का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस मौके पर ज्योति वर्मा, अमित कुमार, अजित अग्रवाल आदि मौजूद थे।