फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   World Blood Donation Day: Make a donation, only then the lives of patients will be saved

विश्व रक्तदान दिवस: करें महादान, तभी बचेगी मरीजों की जान

Sat, 12 Jun 2021 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Jun 2021 11:58 PM IST
सार

कोरोना काल में स्वैच्छिक रक्तदान की कमी के कारण खून लेना पड़ गया। सवा साल में हैलट ने डॉ. राममनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ से दो सौ यूनिट ब्लड उधार लिया।

विज्ञापन
World Blood Donation Day: Make a donation, only then the lives of patients will be saved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर हैलट के ब्लड बैंक से जरूरत पड़ने पर मेरठ, आगरा समेत दूसरे जिलों को खून रोगियों के लिए दे दिया जाता था लेकिन कोरोना काल में स्वैच्छिक रक्तदान की कमी के कारण खून लेना पड़ गया। सवा साल में हैलट ने डॉ. राममनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ से दो सौ यूनिट ब्लड उधार लिया।
विज्ञापन


साथ ही सीतापुर से 50 यूनिट ब्लड रोगियों को चढ़ाने के लिए लेना पड़ गया। स्थिति को देखते हुए हैलट प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्थानों से आगे आने के लिए कहा गया है। हैलट में बहुत से रोगी और घायल ऐसे आते हैं जिनके पास कोई डोनर नहीं होता है। उन्हें ब्लड बैंक से निशुल्क ब्लड दिया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वयंसेवी संस्थाएं रक्तदान शिविर लगाती हैं। शिविरों से जो खून मिलता है, उससे गंभीर रोगियों की जान बचती है। लेकिन कोरोना काल में संक्रमण के फैलाव और लॉकडाउन की वजह से शिविरों का आयोजन नहीं हो पाया। थोड़ा बहुत जो खून मिला, वह जरूरत से कम था। इससे ब्लड बैंक का स्टाक खाली हो गया। खासतौर पर निगेटिव ग्रुप वाले खून की बहुत कमी है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि जो ब्लड मिला, सब रोगियों को चढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड की स्थिति
वर्ष 2018-19
स्वैच्छिक रक्तदान-16202
रिप्लेसमेंट-8133
कुल ब्लड मिला-24335 यूनिट
-थैलेसीमिया पीड़ितों को दिया 483 यूनिट, जननी सुरक्षा में दिया 4561 यूनिट, डोनर फ्री 9042 यूनिट

वर्ष 2019-20
स्वैच्छिक रक्तदान-17238
रिप्लेसमेंट-7164
कुल ब्लड मिला-24402 यूनिट
-थैलेसीमिया पीड़ितों को दिया 655 यूनिट, जननी सुरक्षा में 3258 यूनिट, डोनर फ्री 9705 यूनिट

वर्ष 2020-21
स्वैच्छिक रक्तदान-12873
रिप्लेसमेंट-4354
कुल ब्लड मिला-17227
-थैलेसीमिया पीड़ितों को दिया 2403 यूनिट, जननी सुरक्षा को दिया 2067 यूनिट, डोनर फ्री 9898 यूनिट


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed