{"_id":"5ec9441e8ebc3e90b12e039d","slug":"workers-going-home-from-special-train-created-ruckus-when-no-water-was-available","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: पानी न मिलने पर स्पेशल ट्रेन से घर जा रहे श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: पानी न मिलने पर स्पेशल ट्रेन से घर जा रहे श्रमिकों ने किया हंगामा, तोड़फोड़
Sat, 23 May 2020 09:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 23 May 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
श्रमिकों को लेकर पहुंची ट्रेन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात के पुखरायां में शुक्रवार रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के यात्रियाें ने पीने का पानी न मिलने पर हंगामा किया। यात्रियों ने तोड़फोड़ कर दी। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया।
शुक्रवार नौ बजे ट्रेन नंबर-06123 श्रमिक स्पेशल झांसी से कानपुर की ओर जाते वक्त स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। दूर से सफर करके आए यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिला। प्लेटफार्म में व्यवस्थित स्टैंड पोस्ट के नलों की टोटियां से पानी न निकलने पर हंगामा शुरू कर दिया।
कुछ यात्रियों ने निर्माणाधीन प्लेटफार्म पर लगी बल्लियां उखाड़कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज शिव नारायण और आरपीएफ चौकी इंचार्ज विक्टर लाकरा ने पुलिस बल के साथ पहुंचे। यात्रियों को समझाया कि निर्माणाधीन प्लेटफार्म में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस कारण नलों से पानी नहीं मिल रहा है। स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अप-डाउन की 60 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हुआ था। ट्रैफिक फंसने से ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। ट्रेन नंबर-06123 आधा घंटा प्लेटफार्म पर रुकी थी।
चेन पुलिंग होने से सात मिनट खड़ी रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन
कानपुर देहात के झींझक में शनिवार की शाम दिल्ली हावड़ा रेल रुट पर झींझक रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार शरारती तत्वों ने चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इससे ट्रेन करीब सात मिनट खड़ी रही।
ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड ने चेनपुलिंग को ठीक कर ट्रेन को 8 बजकर 19 मिनट पर रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया कि चेन पुलिंग होने के कारण श्रमिक ट्रेन सात मिनट खड़ी हुई थी। कुछ लोग पानी भरने को उतरे थे। ट्रेन चलने पर सभी चले गए।