फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रमिकों की लड़ाई में खुली खजाने की हकीकत, 1 सोने के सिक्के ने मचाया भूचाल, फिर हुई पुलिस की एंट्री

Mon, 10 Dec 2018 08:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 10 Dec 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
workers found archaeological gold coins during cleaning canal in kanpur
डेमो पिक

झाड़-पतझड़ से भरी नहर, सिल्ट की सफाई करते श्रमिक, नजर आया मिट्टी का बर्तन, बर्तन पर एक फावड़ा पड़ते ही चमकने लगी पीले रंग की धातु। हालात कुछ एेसे हो गए कि श्रमिक एक-दूसरे को मारने पर आमादा हो गए, फिर अचानक हुई पुलिस की एंट्री...।




 

workers found archaeological gold coins during cleaning canal in kanpur
डेमो पिक

यह मामला है यूपी में कानपुर देहात के अटिया रायपुर का। यहां बंबा सफाई कर रहे श्रमिकों को पांच सोने के सिक्के मिले। तभी एक श्रमिक ने एक सिक्का 21 हजार रुपये बेंच दिया। यहीं से विवाद शुरू हो गया। 

workers found archaeological gold coins during cleaning canal in kanpur
डेमो पिक

श्रमिक बंबे की सिल्ट सफाई कर रहे थे। इसी दौरान श्रमिक मुनेश सिंह को मिट्टी का बर्तन मिला। उसने फावड़े से बर्तन तोड़ा तो पीले रंग की धातु के चमकते हुए सिक्के दिखे। इसकी जानकारी साथ काम कर रहे श्रमिकों शिव सिंह, प्रेमकुमार व श्याम नारायण को हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
workers found archaeological gold coins during cleaning canal in kanpur
डेमो पिक
सुनार को दिखाने की बात कहकर मुनेश ने सभी सिक्के रख लिए। उसने रसूलाबाद में सराफा दुकान पर झींझक के सुनार राजीव को सिक्का दिखाया। सोने का सिक्का होने पर सुनार ने 21 हजार रुपये में खरीद लिया। 
विज्ञापन
workers found archaeological gold coins during cleaning canal in kanpur
डेमो पिक
सोने के एक सिक्के की बिक्री के बाद श्रमिकों में विवाद होने पर पुलिस को भनक लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोने के सभी सिक्के कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। साथ ही पुलिस ने चारों श्रमिकों को हिरासत में ले लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed