फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers are still struggling for eight hours of work.

Kanpur News: आठ घंटे श्रम के लिए मजदूर आज भी संघर्षरत

Sat, 02 May 2026 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Workers are still struggling for eight hours of work.
कानपुर। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच कानपुर की ओर से नए श्रम कानून और असंगठित श्रमिक वर्ग विषय पर कानपुर मजदूर सभा भवन ग्वालटोली में गोष्ठी का आयोजन किया। श्रमिक नेताओं ने कहा कि आठ घंटे श्रम के लिए मजदूर आज भी संघर्षरत हैं। उनका कोई भी साथ नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच कानपुर के संयोजक असित कुमार सिंह ने कहा कि असंगठित श्रमिक वर्ग के शोषण को रोकने और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 44 श्रम कानूनों को लागू किया गया था। इनका मुख्य लक्ष्य श्रमिकों को न्यूनतम वेतन की गारंटी देना और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ाना था। सरकार अब पुराने श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम संहिता कानूनों को लागू कर रही है। मजदूर वर्ग 1886 से आज तक आठ घंटे के श्रम के लिए संघर्ष कर रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर के पैरा लीगल वालंटियर डॉक्टर परवेज अख्तर और नित्या चावला ने सुप्रीम कोर्ट और सरकार द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता पर जानकारी दी। इस मौके पर उमेश शुक्ला, मोहम्मद वशी, ओमप्रकाश आनंद, राजेश सिंह, आरडी गौतम, नौशाद आलम मंसूरी, एसएएम जैदी, प्रताप साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed