फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Workers and employees protested against the increasing working hours

Kanpur News: श्रमिकों और कर्मचारियों के बढ़ते काम के घंटे पर विरोध जताया

Tue, 29 Apr 2025 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Workers and employees protested against the increasing working hours
राष्ट्रीय अधिवेशन में हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू का स्वागत करते प - फोटो : संवाद
कानपुर। भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को लाजपत भवन मोतीझील में हुआ। इसमें श्रमिकों और कर्मचारियों के बढ़ते काम के घंटे पर विरोध जताया गया। ठेका श्रमिकों की स्थिति में सुधार करवाने की मांग के समर्थन में आंदोलन का आह्वान किया गया। 20 मई को भारत बंद में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन


अधिवेशन का उद्घाटन हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू ने किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों-कर्मचारियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। काम के घंटे निर्धारित ही नहीं रह गए हैं। ये श्रम कानूनों का उल्लंघन है।
विज्ञापन


भारतीय खाद्य निगम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री तारणी कुमार पासवान ने कहा कि पूरे देश में 89 भारतीय खाद्य निगम के गोदाम हैं। उन सभी गोदामों पर अनुबंध पर कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्हें नियमित किया जाए। इस संबंध में आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन समान काम के बदले समान वेतन दिए जाने को लेकर लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एफसीआई मजदूर को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है। इससे पहले अपर श्रमायुक्त कार्यालय सर्वोदयनगर से रैली निकाली गई। रैली अनेक क्षेत्रों से होते हुए लाजपत भवन पर समाप्त हुई। इस दौरान चुनाव भी कराए गए। इस मौके पर चंपा वर्मा, निजामुद्दीन, योगेश ठाकुर, कैलाश पासवान आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed