{"_id":"5e7604368ebc3e772431b1b4","slug":"worker-condition-deteriorated-who-returned-from-ahmedabad-cold-with-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद से लौटे श्रमिक की बिगड़ी हालत, बुखार के साथ सर्दी, जुकाम व खांसी की मिली शिकायत, हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद से लौटे श्रमिक की बिगड़ी हालत, बुखार के साथ सर्दी, जुकाम व खांसी की मिली शिकायत, हुई जांच
Sat, 21 Mar 2020 05:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का डर
- फोटो : PTI
उन्नाव के चकलवंशी सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले अहमदाबाद से लौटकर आए युवक की हालत बिगड़ गई। कोरोना वायरस की दहशत से ग्रामीण उससे दूरी बनाए हुए हैं। शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
जांच में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। फिलहाल एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। एक गांव निवासी युवक अहमदाबाद में मजदूरी करता है। तीन दिन पहले वह ट्रेन से घर आया। युवक का डॉक्टरी परीक्षण न होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह सब दहशत में आ गए।
शनिवार को युवक को गांव के बाहर नहीं निकलने दिया गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को युवक से दूरी बनाए रखने की बात कहते हुए सभी को शांत कराया और स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी। सीएमओ कार्यालय से मेडिकल ऑफीसर डॉ. आरिफ टीम के साथ गांव पहुंचे और उसकी जांच की।
विज्ञापन
जांच में वायरल पाए जाने पर दवा दी गई और परिवार के अन्य सदस्यों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। डॉ. आरिफ ने बताया कि वायरल फीवर था। दवा दे दी गई है।