{"_id":"5ee612dc8ebc3e4324626c3f","slug":"worker-committed-suicide-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मजदूर ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, पत्नी ने बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: मजदूर ने कमरे में फांसी लगाकर जान दी, पत्नी ने बताई ये बात
Sun, 14 Jun 2020 05:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jun 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर में मजदूर ने घर के अंदर बने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अलियापुर निवासी अशोक (35) पुत्र घुरई गांव में रहकर मजदूरी करता था। पत्नी दीपा के मुताबिक अशोक शराब पीने का आदी था। इसके कारण पिछले कुछ दिनों से तबियत भी ठीक नहीं थी। शनिवार की शाम वह खाना खाकर कमरे में चला गया था।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दीपा कमरे में गई तो पति का शव फांसी पर लटकता मिला। पत्नी ने शोर मचाया तो अन्य परिजन व पड़ोसी मौके पर आ गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आत्महत्या की घटना है।
विज्ञापन