फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work on filling potholes on Mughal Road begins

Kanpur News: मुगल सड़क पर गड्ढे भरने का काम शुरू

Fri, 27 Feb 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Work on filling potholes on Mughal Road begins
राजपुर। सिकंदरा से भोगनीपुर मार्ग पर हुए खतरनाक गड्ढों की वजह से सड़क पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा था। बुधवार से सड़क पर गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों ने उखड़ी सड़क पर डस्ट और गिट्टी डालनी शुरू कर दी है। गड्ढे भरने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बे से भोगनीपुर जाने वाली मुगल सड़क इटखुदा से जल्लापुर के सामने तक काफी समय से बदहाल थी। 10 किलोमीटर के दायरे में मुगल सड़क पर कई जगह गिट्टी उखड़ने से बडे़-बडे़ गड्ढे हो गए थे। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। स्थानीय लोगाें के साथ राहगीरों की परेशानी को देखते हुए 15 फरवरी के अंक में अमर उजाला में बदहाल सड़क की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अफसरों की नींद टूटी।
विज्ञापन

बुधवार से सिकंदरा-राजपुर मार्ग पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया। क्षतिग्रस्त सड़क पर बजरी और गिट्टी डालकर मरम्मत की जा रही है। लोकनिर्माण विभाग के अभियंता प्रवीण कुमार ने बताया कि सिकंदरा-भोगनीपुर सड़क के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। मार्च में बजट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल फौरी तौर पर गड्ढों को भरने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed