फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work boycott of clerks in protest against transfer

तबादले के विरोध में लिपिकों का कार्य बहिष्कार

Tue, 20 Jul 2021 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of clerks in protest against transfer
कानपुर देहात। शासन की ओर से जिले के तीन डॉक्टर, एक फार्मासिस्ट व नौ बाबुओं का ट्रांसफर दूसरे जनपदों में किया गया है। इसमें से कई बाबू अभी तक तैनाती स्थल पर नहीं गए हैं। तबादले से नाराज बाबुओं ने सोमवार को कार्य से विरत होकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

जिले में काफी लंबे समय से डटे नौ बाबुओं का 16 जुलाई को शासन की ओर से गैर जनपद में ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद भी बाबू यहां से नहीं जा रहे हैं। हालांकि एक दो लिपिकों ने दूसरे दिन ही संबंधित जिले में कार्यभार ग्रहण कर लिया, लेकिन अधिकांश बाबू अभी भी जिले में डटे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह की अगुवाई में स्थानांतरित लिपिकों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि शासन की ओर से स्थानांतरण नीति के विपरीत संवर्ग के बाबुओं का ट्रांसफर किया गया है। सभी ने सुबह दस से तीन बजे तक कार्य नहीं किया। सीएमओ कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की।

शासन की ओर से लिपिकों का ट्रांसफर हुआ है। उन्हें जिले से नवीन तैनाती स्थल पर जाना होगा। बाबुओं के कार्य बहिष्कार से कोई काम प्रभावित नहीं हुआ है। चार्ज न छोड़ने वाले स्थानांतरित बाबुओं पर सख्ती की जाएगी। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed