फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work began only after a protest was staged over the dilapidated state of Ramlila Maidan.

Kanpur News: रामलीला मैदान की बदहाली पर दिया धरना तो शुरू हुआ काम

Sat, 10 Oct 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Work began only after a protest was staged over the dilapidated state of Ramlila Maidan.
कानपुर। धरीपुरवा रामलीला मैदान की बदहाल व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभु श्रीराम की रामलीला से जुड़े धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल पर अव्यवस्थाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मैदान में मलबा पड़ा है, सीवर खुले हैं, डिवाइडर की सरिया निकली हैं, स्ट्रीट लाइटें बंद हैं और अतिक्रमण व्याप्त है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। तीन घंटे बाद जोन-2 के जोनल अधिकारी मौके पर पहुंचे और टीम लगाकर काम शुरू कराया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एसपी राजपूत, प्रबंधक देवेंद्र चौहान, रामा यादव, विकास वर्मा, धीरू पटेल, संदीप यादव, केशव यादव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed