फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Work at the post-mortem center was carried out using mobile phone lights due to a power outage

Kanpur: बिजली न आने से पोस्टमार्टम हाउस में मोबाइल की रोशनी में हुआ कार्य

Wed, 05 Aug 2026 10:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 05 Aug 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Work at the post-mortem center was carried out using mobile phone lights due to a power outage
मोबाइल की रोशनी में हुआ कार्य - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार को बिजली न आने से चार घंटे बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका। इस दौरान शवों की कतार लग गई जबकि परिजनों की भारी भीड़ लग गई। हालत ये हो गई कि पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट को मोबाइल की रोशनी में कागजी कार्रवाई करनी पड़ी जबकि पुलिस कर्मियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट अंधेरे में सील करनी पड़ी। दोपहर दो बजे फाल्ट दुरुस्त होने पर प्रक्रिया शुरू हो सकी।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार तड़के हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में कहीं फाल्ट हुए तो कहीं पेड़ गिर गए। इससे बुधवार सुबह 10 बजे से पोस्टमार्टम हाउस की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सके। सुबह 11 बजे पहला पंचायतनामा पनकी से विष्णु कपाड़िया का आया, दोपहर 2 बजे तक सचेंडी से मनीष पांडेय, घाटमपुर से विजय उत्तम, बिठूर से ओमप्रकाश, रेलबाजार से गोलू, बिधनू से शंकर सिंह के शवों के पंचायतनामा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, लेकिन बिजली गुल होने के कारण एक भी शव का पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। डॉ. सपन ने सीएमओ हरिदत्त नेमी से बिजली न होने की शिकायत की। इसके बाद प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन ने फाल्ट दुरुस्त किया। दो बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed