{"_id":"698a4b2fa61f98adb00c64e8","slug":"wonder-women-beat-city-club-by-23-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-141344-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वंडर वुमंस ने सिटी क्लब को 23 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वंडर वुमंस ने सिटी क्लब को 23 रनों से हराया
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में सोमवार को वंडर वुमंस ने सिटी क्लब को 23 रनों से हराया। वहीं पैरामाउंट क्लब और स्पोर्टिंग यूनियन के बीच खेला गया मुकाबला टाई रहा।
पीएसी मैदान पर हुए पहले मैच में वंडर वुमंस ने 34.2 ओवर में 207 रन बनाए। टीम से प्रियंका चौरसिया ने 71 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं काव्या और शिवांगी गुप्ता ने 22-22 रन जोड़े। गेंदबाजी में उत्कर्ष और अनमाल सिंह ने तीन-तीन व आकाश कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं सिटी क्लब की टीम 35.2 ओवर में 184 रन पर सिमट गई। टीम से केशव पोरवाल ने 42, मोहित तिवारी ने 40 और प्रियांशु ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रियंका चौरसिया ने तीन, माही राजपूत, प्रियांशी सिंह और सिमरन माटी ने 2-2 विकेट लिए।
सप्रू मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में पैरामाउंट क्लब ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 214 रन बनाए। आयुष श्रीवास्तव ने 89 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि आदर्श पोरवाल ने 48 रन बनाए। गेंदबाजी में नितिन तिवारी ने पांच विकेट लिए। इसके बाद स्पोर्टिंग यूनियन की टीम भी 40 ओवर में नौ विकेट पर 214 रन ही बना सकी। टीम से आदित्य यादव ने 55, अनुग्रह तिवारी ने 47 और प्रतीक झा ने 42 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवम राजपूत, आदित्य अवस्थी और हर्ष दुबे ने दो-दो विकेट लिए। यह जानकारी केसीए के सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी।