फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women workers will receive financial assistance upon the birth of a child.

Kanpur News: बच्चे के जन्म पर महिला श्रमिकों को मिलेगी सहायता राशि

Fri, 10 Jul 2026 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women workers will receive financial assistance upon the birth of a child.
कानपुर देहात। पंजीकृत महिला श्रमिकों को बेटी के जन्म पर 25 हजार के साथ तीन माह का अतिरिक्त 31 हजार रुपये वेतन भी मिलेगा। वहीं, बेटे के जन्म पर 20 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह योजना श्रम विभाग में पंजीकृत जिले के श्रमिकों के लिए सरकार ने शुरू की है। इसके लिए एक वर्ष पुराना पंजीकरण आवश्यक है।
विज्ञापन

वर्तमान में जनपद में निर्माण कार्य से जुड़े करीब 1.55 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। वहीं हर महीने 800 से 900 श्रमिकों का पंजीकरण हो रहा है। इस योजना के तहत यदि किसी श्रमिक के घर पहली बेटी का जन्म होता है तो उसे 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अतिरिक्त दूसरी बेटी के जन्म पर भी आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण श्रमिकों के लिए बेटे के जन्म होने पर भी आर्थिक मदद देने की योजनाएं भी संचालित हैं। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत श्रमिकों को लाभान्वित किया जाता है। इस योजना में बेटा और बेटी दोनों के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

................
श्रमिकों को किया जा रहा जागरूक
मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत श्रमिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। आवेदन करने वाले श्रमिकों को पारदर्शिता के साथ लाभ दिया जा रहा है। विभाग के अनुसार श्रमिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
बयान......
महिला श्रमिकों के लिए विशेष योजना है। पंजीकृत महिला श्रमिक है तो बेटी के जन्म होने पर 25 हजार रुपये के साथ तीन माह का वेतन भी दिया जा रहा है। इसके लिए श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। - राम आशीष, सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed