फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women will get 33 percent reservation in Municipal Corporation recruitment, know which proposals have been app

Kanpur: नगर निगम की भर्तियों में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, जानें और किन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mon, 09 Oct 2023 05:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 09 Oct 2023 05:15 PM IST
सार

Kanpur News: भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन की तरफ से धन्यवाद दिया। नगर निगम में भी भर्ती में 33 परसेंट महिलाओं को आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन
Women will get 33 percent reservation in Municipal Corporation recruitment, know which proposals have been app
नगर निगम सदन की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम में आउटसोर्सिंग में भर्ती में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण मिलेगा। यह फैसला सोमवार को नगर निगम सदन की बैठक में हुआ। 23 अक्टूबर को स्थगित हुई सदन की बैठक 43 दिन बाद सोमवार को दोपहर दो बजे शुरू हुई। महापौर प्रमिला पांडेय के सदन की कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की।

विज्ञापन

भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन की तरफ से धन्यवाद दिया। नगर निगम में भी भर्ती में 33 परसेंट महिलाओं को आरक्षण देने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद ने म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से एकत्रित होने वाले 100 करोड़ रुपये से जल निगम से सीवेज और जलापूर्ति के कार्य कराने की योजना का विरोध किया। कहा कि जल निगम की तरफ से पूर्व में डाली गई पाइप लाइनें से लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निवेशकों का पैसा डूबने की आशंका
हालांकि,सड़कों में जगह-जगह फव्वारा फूट रहे हैं और करोड़ों रुपये की सड़कें टूट गई हैं। इसलिए जल निगम को यह धनराशि न दी जाए। नगर निगम की साख में गिरावट के साथ ही निवेशकों का पैसा डूबने की आशंका है।   उन्होंने धनराशि से नगर निगम की जमीनों में व्यावसायिक परिसर, मल्टी स्टोरी आदि बनवाने की बात कही।

कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित होगी
पार्षदों ने एक स्वर में सड़कों में अंधाकुप, स्ट्रीट लाइट ठीक न होने का मुद्दा उठाया। विकास कार्यों के लिए तय धनराशि ने से 30 से 40 परसेंट ब्लो में टेंडर स्वीकृत होने से घटिया कर होने की आशंका जताई। तय हुआ कि क 15 प्रतिशत से ज्यादा ब्लो टेंडर के बाद होने वाले कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित होगी।

इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर
23 अगस्त को स्वीकृत हुए नगर निगम के 19.80 अरब रुपये के बजट, जलकल विभाग के 3.63 करोड़ के बजट, चंद्रयान-3 रोड सहित अन्य सभी प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

40 मिनट में ही खत्म हो गई बैठक
नगर निगम सदन की बैठक दोपहर 2:15 बजे शुरू हुई थी, जो 40 मिनट में औपचारिकताएं पूरी करते हुए 2:50 बजे संपन्न हो गई। वहीं, महापौर ने सदन की बैठक शुरू होने से पहले वहां प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं, महिला पार्षदों के पतियों को बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed