फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women voters ahead in becoming

वोटर बनने में महिलाएं आगे

Mon, 25 Jan 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Women voters ahead in becoming

वोटर बनने में महिलाओं ने बाजी मार ली है। दो नवंबर 2015 से जनवरी 2016 तक 16 हजार 82 महिलाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया। वहीं, पुरुषों की संख्या 13 हजार 678 ही रही। सबसे ज्यादा बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं वोटर बनीं।

विज्ञापन


कल्याणपुर, गोविंद नगर, आर्य नगर, किदवई नगर और कैंट विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं से कुछ ज्यादा पुरुषों ने वोटर के लिए आवेदन किया। चार थर्ड जेंडर भी वोटर बने हैं।
विज्ञापन


एडीएम एलए/उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री का कहना है कि महिलाएं वोटर बनने के प्रति जागरूक हो रही हैं। यह एक अच्छा संकेत हैं।

जागरुकता रैली निकलेगी आज
सोमवार को गांधी भवन फूलबाग से सुबह आठ बजे से ग्रीन पार्क तक मतदाता जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इसमें सिविल डिफेंस, समाजसेवी संस्थाएं और कई स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे से रागेंद्र स्वरूप आडिटोरियम में मतदाता दिवस पर उद्बोधन होगा। इसके बाद जुहारी देवी महाविद्यालय की छात्राओं का लोकनृत्य और लघु नाटिका का मंचन होगा। जुगलदेवी कालेज की छात्राएं भी लघु नाटिका का मंचन करेंगी।


इस तरह जुड़े नए नाम
विधानसभा क्षेत्र    पुरुष    महिला       
बिल्हौर    1651    2979       
बिठूर    2089    2527
कल्याणपुर    1233    1060
गोविंद नगर    1051    987
सीसामऊ    1394    1458   
आर्य नगर    1283    1272
किदवई नगर    1692    1589
कैंट    1111    1029
महाराजपुर    1114    1254
घाटमपुर    1060    1927
कुल    13678    16082

कुल वोटरों की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र    पुरुष    महिला
बिल्हौर    207304    169606
बिठूर    195716    156221
कल्याणपुर    183933    153014
गोविंद नगर    198227    161977
सीसामऊ    151580    125010
आर्य नगर    151222    122103
किदवई नगर    192911    163333
कैंट    186135    146960
महाराजपुर    240316    192599   
घाटमपुर    170819    141724
कुल     1878163    1532547   
नोट- थर्ड जेंडर कुल वोटर-178

इस तरह करें आवेदन
इंटरनेट पर www.ceouttarpradesh.nic.in बेवसाइट खोलें। इसके बाद ऑन लाइन वोटर्स रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं। फोटो, आयु, निवास प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करने के साथ-साथ मोबाइल नंबर भी जरूर डालें। ई मेल के माध्यम से पावती (एक्नालॉजमेंट) के लिए एड्रेस संबंधित कॉलम भरना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed