{"_id":"62e6a270149cd97cab702f9c","slug":"women-vandalized-liquor-contracts-and-threw-liquor-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: महिलाओं ने शराब ठेके पर तोड़फोड़ कर फेंकी शराब, युवाओं में बढ़ रही शराब की लत के चलते किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: महिलाओं ने शराब ठेके पर तोड़फोड़ कर फेंकी शराब, युवाओं में बढ़ रही शराब की लत के चलते किया हंगामा
Sun, 31 Jul 2022 09:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 31 Jul 2022 09:11 PM IST
सार
तालग्राम थाना क्षेत्र में गांव के युवाओं में बढ़ती शराब की लत से आक्रोशित महिलाओं ने शराब ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद जमकर तोड़फोड़ की और शराब की पेटियां फेंक दीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के गधैइया ऊसर गांव के युवाओं में शराब की लत लग रही है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने गांव के शराब ठेके पर पहुंचकर हंगामा किया। तोड़फोड़ करते हुए शराब की पेटियों को फेंक दीं। ठेके को बंद करने की भी मांग की है।
विज्ञापन
थाना विशुनगढ़ बहादुर निवासी अश्वनी कुमार का गधैइया ऊसर गांव में देशी शराब का ठेका है। इसमें सौरिख इजलापुर निवासी सनोज कुमार सेल्समैन हैं। रविवार को थाना पुलिस को अश्वनी ने तहरीर दी। इसमें बताया कि गधैइया ऊसर गांव की करीब 20 महिलाएं हाथों में लाठी-डंडा लेकर शनिवार की शाम सात बजे ठेके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
ठेके पर तोड़फोड़ कर रखी शराब की करीब पांच पेटियां फेंक दीं। किसी ने मौके पर वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन