{"_id":"2a578e9ac2de6738ae3e5dcef0f5fa0d","slug":"women-s-25-thousand-threft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला के 25 हजार पार किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के 25 हजार पार किए
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात।
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी
विज्ञापन
क्षेत्र के रायपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 25 हजार रुपये निकालकर जा
रही महिला से मदद मांगकर तीन युवक फिल्मी अंदाज में रुपये ले उड़े। पीड़ित
महिला ने शिकायत चौकी में दर्ज कराई है।
रायपुर स्थित बैंक की शाखा में चिरौरा गांव निवासी आसमा खातून पत्नी करीमबख्श सरकारी कालोनी का पैसा निकालने गांव की ही एक महिला के साथ आई थी। बुधवार की दोपहर आसमा ने बैंक से 25 हजार रुपये निकाले।
जैसे ही रुपये लेकर बैंक गेट से बाहर आई। तभी 18 वर्षीय एक युवक ने हाइवे की ओर जाने वाला रास्ता पूछा। हाईवे पार कराने के लिए कहा। महिला के हाइवे पार कराते ही युवक के दूसरे साथी ने पीछे से रुपयों भरा पर्स छीन लिया।
इसी बीच युवकों का तीसरा साथी कार लेकर मौके पर आ गया। महिला पहले कुछ समझ पाती तीनों युवक कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। भागते समय युवकों ने कार से खाली पर्स व रुमाल में कागज की गड्डी बाहर फेंक दी। पीड़ित आसमा खातून ने पुलिस को सूचना दी है।
रनियां चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि महिला ने शिकायत की है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।