फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women Raise Cyber Blackmail Concerns at Shakti Samvad

Kanpur: 'कोई ब्लैकमेल कर रहा, सबूत भी नहीं बचे'; शक्ति संवाद में महिलाओं ने पुलिस से पूछे बेबाक सवाल

Thu, 06 Aug 2026 06:43 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 06 Aug 2026 06:43 PM IST
सार

Kanpur News: महिलाओं को अपराध, विशेषकर साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 200 से अधिक नौकरीपेशा महिलाओं, अधिवक्ताओं और गृहिणियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Women Raise Cyber Blackmail Concerns at Shakti Samvad
शक्ति संवाद कार्यक्रम में में मौजूद महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिलाओं को अपराधों और विशेषकर साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में 'शक्ति संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 200 से अधिक कामकाजी महिलाओं, महिला अधिवक्ताओं और गृहणियों ने हिस्सा लिया। संवाद के दौरान महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिस पर पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों ने त्वरित समाधान और सलाह दी।

विज्ञापन

सीपी बोले- महिलाएं चुप्पी तोड़ें

कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अपनी पीड़ा साझा करते हुए सवाल किया कि कोई व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है, लेकिन डर या घबराहट में उन्होंने मोबाइल से उससे जुड़े सभी सबूत डिलीट कर दिए हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Women Raise Cyber Blackmail Concerns at Shakti Samvad
शक्ति संवाद कार्यक्रम में में मौजूद महिलाएं - फोटो : amar ujala

पीड़ित साइबर पुलिस की मदद लें, फॉरेंसिक तकनीक के जरिए सभी डिलीट साक्ष्य वापस आ जाएंगे और आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीपी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि महिलाएं चुप्पी तोड़ें और खुलकर अपनी बात कहें।

विज्ञापन

जेन-जी को दोस्त बनाएं अभिभावक

संवाद के दौरान कुछ महिलाओं ने बच्चों में बढ़ती मोबाइल की लत और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई। इस पर अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) स्नेहा तिवारी ने कहा कि अभिभावकों को नई पीढ़ी के साथ अपनी सोच का अंतर कम करना होगा। पेरेंट्स 'जेन-जी' को अपना दोस्त बनाएं और उन्हें मोबाइल का सही इस्तेमाल व उपयोगिता समझाएं।





साइबर ठगी पर दिखाई गई फिल्म

कार्यक्रम से पहले उपस्थित महिलाओं को साइबर ठगी पर आधारित शॉर्ट फिल्म 'साइलेंट किलर' दिखाई गई। इसके अलावा महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए जारी टोल-फ्री नंबर 14416 के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed