फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women protested against liquor contracts in the population

महिलाओं ने आबादी में शराब ठेके का किया विरोध

Mon, 23 Aug 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Women protested against liquor contracts in the population
संदलपुर। कस्बे में आबादी के बीच देसी शराब के ठेके को हटाए जाने की मांग महिलाओं ने एसडीएम से की। महिलाओं ने जल्द कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
विज्ञापन

संदलपुर के हिसावां रोड पर एक मकान में देसी शराब की दुकान संचालित है। पास में दो विद्यालय भी हैं। क्षेत्र निवासी फरीदा बेगम, मीना कुमारी, सरीफन, बेगम, माया देवी, अंजनी देवी, सरस्वती कुशवाहा, असरजहां, सरोजिनी संगीता ने बताया कि शराब ठेका घरों के पास होने से आए दिन लोग नशे में गाली-गलौज किया करते हैं।
विज्ञापन

यहां तक की कई बार शराब के नशे में ठेके पास मारपीट आदि की घटनाएं हो जाती हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इसका गलत असर हो रहा है। महिलाओं ने अफसरों को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। कहा कि आठ दिन में आबादी से ठेका नहीं हटा तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र यादव ने बताया कि देसी शराब ठेके के ठेकेदार को शराब ठेका कस्बे से एक किलोमीटर दूर संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश न मानने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed