फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women pregnent in kanpur shelter home, case reached infront of Cm yogi

सीएम योगी तक पहुंचा संवासिनियों के गर्भवती और कोरोना पॉजिटिव होने का मामला, सुभाषिनी अली बोलीं सख्त कार्रवाई हो

Mon, 22 Jun 2020 11:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 22 Jun 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
women pregnent in kanpur shelter home, case reached infront of Cm yogi
सीएम योगी ने लिया संवासिनी गृह मामले का संज्ञान - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित संवासिनी गृह में सात संवासिनियों के गर्भवती निकलने के मामले में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि आयोग की अध्यक्ष की ओर से पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री को दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


मांग की गई है कि गृह में बालिकाओं के रहने की व्यवस्था सही नहीं है। इसलिए वहां पर कमरे बनाए जाएं। जिसमें एक बेड पर तीन चार की जगह एक य दो संवासिनियों को सोने की जगह मिल सके। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी डॉ ब्रम्हदेव से प्रस्ताव मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कानपुर के स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह में दो नहीं सात संवासिनियां गर्भवती हैं। इनमें से पांच कोरोना संक्रमित हैं। दो को हैलट और तीन को रामा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ये सभी पॉक्सो एक्ट (यौन शोषण की शिकार) के तहत यहां लाई गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि संरक्षण गृह में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

 

सातों संवासिनियां प्रवेश के समय ही गर्भवती पाई गई थीं। संवासिनी बालिका गृह की अधीक्षक मिथिलेश पाल ने बताया कि जो संवासिनियां यहां लाई जाती हैं, उनका चेकअप होता है। अक्सर देखा गया है कि वो महिलाएं गर्भवती होती हैं। अधिकतर ऐसी होती हैं जो पहले शादी कर लेती हैं या फिर बहकावे में आकर यौन उत्पीड़न का शिकार हो जाती हैं। बताया कि परिसर में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। 

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की ओर से संवासिनी गृह मामले में समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिनी अली और कानपुर जिले की अध्यक्ष नीलम तिवारी ने एसएसपी दिनेश कुमार से मुलाकात की। इस विषय में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

संवासिनी गृह पहले दो फिर सात युवतियों के गर्भवती होने की बात सामने आई है। एसएसपी से मांग की गई कि उन किशोरियों के बयान भी लिए जाएं। एसएसपी ने जांच के लिए एसपी साउथ अपर्णा से कहा है। समिति की पदाधिकारियों ने इसके बाद एसपी साउथ से मुलाकात भी की। उन्होंने इस मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed