{"_id":"6ac2be17355411d0470b278a","slug":"women-performed-a-grand-ritual-offering-mahatarpan-for-unborn-daughters-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1672522-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अजन्मी बेटियों के लिए महिलाओं ने किया महातर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अजन्मी बेटियों के लिए महिलाओं ने किया महातर्पण
विज्ञापन
कानपुर। सरसैया घाट पर रविवार को युग दधीचि देहदान संस्थान की ओर से अजन्मी बेटियों के लिए महातर्पण किया गया। यहां 40 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।
शुभारंभ पूर्व महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण ने किया। मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि अजन्मी बेटियों के लिए तर्पण के साथ कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीति का भी तर्पण किया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता और पूनम द्विवेदी ने मुख्य पूजन किया। यहां नंदिता मिश्रा, सुमित मिश्रा, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. अलका दीक्षित, गीता बाजपेई, साधना महाना, शेषनारायण त्रिवेदी व डॉ. वीसी रस्तोगी, पुष्पलता अवस्थी के साथ ही संयोजक मनोज सेंगर और माधवी सेंगर रहे।