फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   women murdered cut by ax at hamirpur

वो मदद के लिए चीखती रही, फिर बीच सड़क पर ले जाकर कुल्हाड़ी से काट डाला, किसी ने चूं तक नहीं की

Sat, 02 Sep 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
women murdered cut by ax at hamirpur
डेमो
यूपी के हमीरपुर जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक गांव में एक महिला को बीच सड़क पर लेजाकर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। हैरानी की बात तो ये ही कि यहा हत्या की इतनी बड़ी वारदात लोगों की आंखों के सामने घटी और कोई जुबान से चूं तक न कर सका। हत्यारा वारदात को अंजाम देकर बड़े ही आराम से वहां से चला भी गया। तब कहीं जाकर पुलिस को सूचित किया गया।  
विज्ञापन



 

women murdered cut by ax at hamirpur
डेमो
जानकारी के मुताबिक हमीरपुर कालपी थानाक्षेत्र गांव हिरापुर निवासी मुन्ना उर्फ रामप्रकाश निषाद (50) ने अपने बेटे घनश्याम की शादी हिरापुर की रहने वाली मृतक मुन्नी बाई पत्नी महेंद्र निषाद (40) की बेटी संजना से कराई थी। शादी के कुछ समय बाद मुन्नी का पति महेंद्र निषाद और दामाद घनश्याम सूरत में एक धागा फैक्ट्री में काम करने चले गए। वे पहले से वहां साथ में काम करते थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

women murdered cut by ax at hamirpur
डेमो
इधर, कुछ समय बाद रामप्रकाश का किसी बात को लेकर मुन्नी से विवाद छिड़ गया। रामप्रकाश रोजाना मुन्नी के घर जाकर गाली गलौज करने लगा। बाद में पता चला मामला दहेज के पैसों के लेनदेन का है। रामप्रकाश रोजाना आता और मुन्नी को धमकी देकर जल्द से जल्द दस हजार रुपए का इंतजान करने की बात कहता। मुन्नी ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों परिवारों में ठन गई। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार भी दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था जिसके अगली रोज सुबह रामप्रकाश कुल्हाड़ी लेकर मुन्नी के घर पहुंचा।  

 
विज्ञापन

women murdered cut by ax at hamirpur
डेमो
मुन्नी घर के भीतर चूल्हे पर खाना पका रही थी। तभी हाथ में कुल्हाड़ी लिए रामप्रकाश घर के भीतर दाखिल हुआ और मुन्नी को घसीटते हुए सड़क पर ले आया। चींख पुकार सुन वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रामप्रकाश ने वहां मौजूद लोगों की आखों के सामने ही मुन्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। वह लहू लुहान सड़क पर पड़ी छटपटाने लगी लेकिन रामप्रकाश लगातार मुन्नी पर वार करता चला गया। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसे रोक सके। थोड़ी ही देर में मुन्नी ने मौक पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद रामप्रकाश वहा से चला गया।
 

women murdered cut by ax at hamirpur
डेमो
तब जाकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौक पर पहुंचकर जांच के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को पकड़ने के लिए कंट्रौल रूप पर सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी यमुना नदी किनारे मनकी गांव के पास पकड़ा गया। उसे किसी बात का भय ही नहीं था।

 

women murdered cut by ax at hamirpur
डेमो
मृतक महिला मुन्नी की चार बेटियां थी जिनमें से सबसे बड़ी बेटी का ब्याह रामप्रकाश के बेटे से हुआ था। बेटी का कहना है कि रामप्रकाश पर पहले से ही दो हत्या के मुकदमे दर्ज थे। वहीं मोहल्ले के लोगों से भी पता चला है कि रामप्रकाश का क्रिमिनल रिकॉर्ड को देखते हुए लोग उससे भयभीत रहते थे और इन्ही कारणों से उसके किसी भी मामले में हस्तक्षेप नहीं करते थे।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed