फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women learning the nuances of the spice industry

Kanpur News: मसाला उद्योग की बारीकियां सीख रहीं महिलाएं

Sun, 24 May 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 24 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Women learning the nuances of the spice industry
कानपुर देहात। समूह की महिलाओं को मसाला उद्योग शुरू करने के लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन महिलाओं को मसाला बनाने के दौरान तय मानकों की जानकारी दी जा रही है। जबकि प्रशिक्षण पूरा होने पर कारोबार शुरू करने के लिए पीजी (उत्पादक समूह) फंड के तहत करीब 1.5 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शासन स्तर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से 30 महिलाएं सब्जी मसाला, पापड़ आदि बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। करीब दो वर्ष पहले जिले के 123 समूह से 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मोहम्मदपुर के पास करीब एक बीघा जमीन में मसाला उद्योग स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। इस कार्ययोजना में करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं लेकिन, बजट पास न होने से योजना अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

उपायुक्त एनआरएलएम ने इन महिलाओं से मिलकर छोटे स्तर पर अलग-अलग स्थान पर मसाला कारोबार शुरू करने को प्रेरित किया। इसके लिए इन्हें अलग-अलग बैच में प्रशिक्षण व फंड की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। आरसेटी प्रशिक्षक निखिल मिश्रा ने बताया कि पहले बैच में 30 महिलाओं को मसाला व अन्य उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय ने उत्पाद बनाने के दौरान खाद्य सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की है। जिसमें असली व नकली मसाले की पहचान, शाकाहारी व मांसाहारी पैकेट की पहचान, कारोबार शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन सहित अन्य जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................................
बयान......
समूह की महिलाओं को मसाला उद्योग से संबंधित कारोबार शुरू करने के लिए पहले बैच में 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगले बैच में अन्य महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें कारोबार शुरू करने के लिए पीजी फंड के तहत धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। - गंगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed